Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बॉलीवुड की ये ग्लैमरस अदाकारा 72 साल की उम्र में कर रही हैं किसे डेट? जानिए उसके बारे में सबकुछ

Zeenat Aman on Solo Dating: 70-80 के दशक की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक जीनत अमान की एक पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त रूप से वायरल हो रही है। जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि जीनत ने 'वैलेंटाइन डे' के खास मौके पर इंस्टा पर अपनी फोटोज शेयर करके 'सेल्फ डेट' की बात कही है।

Zeenat Aman

दरअसल उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'इन दिनों मैं खुद को डेट कर रही हूं, मैं अपने लिए वह सभी चीजें करती हूं जो एक पार्टनर आपके लिए करता है। अगर आपको भी कोई प्यार करने वाला सच्चा इंसान नहीं मिल रहा है, तो आप खुद से प्यार कर सकते हैं, ये बहुत अच्छा है।'

सेल्फ डेट या Solo Dating क्या है?

आपको बता दें कि खुद को डेट करना यानी कि 'सेल्फ डेट' या Solo Dating, का चलन बीते कुछ सालों में काफी बढ़ गया है। वजह इसके पीछे अलग-अलग है लेकिन सबसे पहले ये बात हमें समझनी होगी कि आखिर 'सेल्फ डेटिंग' या 'सेल्फ लव' होता क्या है?

'अपने से प्यार करना कोई जुर्म नहीं है'

अपने से प्यार करना, अपने को संवारना और अपने को खुश रखना बहुत ज्यादा जरूरी है और यकीन मानिए ये किसी तरह का अपराध नहीं है। जब तक इंसान खुद से प्यार नहीं करेगा तो वो लोगों को भी प्यार नहीं कर सकता है। आजकल का जमाना दौड़ती भागती जिंदगी का है, लोगों को अपने लिए वक्त ही नहीं मिल पाता है जो कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बुरा है और इसी वजह के इंसान काफी चिड़चिड़ा हो जाता है।

Zeenat Aman

'आत्मविश्वास और इमोशंस को कंट्रोल करने में मिलती है मदद'

आम तौर पर माना जाता है कि 'सेल्फ डेट' वो ही लोग करते हैं जो कि सिंगल हैं। वैसे ये काफी हद तक सही भी है लेकिन हमेशा ये सही नहीं होता है। मनोचिकित्सक नवीन खन्ना (जौनपुर) का कहना है कि 'एकांत में समय बिताना, ध्यान करने के बारे में तो हमारे देश में आदिकाल से होता जा रहा है, इसमें कुछ भी नया नहीं है बल्कि ये आत्मविश्वास और इमोशंस को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है।'

नई-नई चीजें सीखने को मिलेंगी, ये काफी अच्छा है

'खुद से बातें करना, खुद के लिए सोचना, खुद के लिए सवंरना बिल्कुल गलत नहीं है। अगर आप किसी की कंपनी में खुश नहीं हैं तो उसके साथ जाने से अच्छा है आप खुद के साथ ही घूमे-फिरे, ये आपके आत्मबल को बढ़ाएगा और यकीन मानिए ऐसा करने से आपको बहुत सारी नई-नई चीजें सीखने को मिलेंगी और ये आपकी प्रतिभा को निखारने में मदद करेगा।'

आप खुद को पहचाने कि आप क्या है?

नवीन खन्ना ने कहा कि 'इंसान जब खुद के साथ होता है तो ज्यादा क्रिएटिव होता है, दूसरों से खुद के बारे में सुनने के बजाय बेहतर है कि आप खुद को पहचाने कि आप क्या है? कोई आपको जज नहीं कर सकता है।'

'अकेलापन और सेल्फ को डेट करना अलग-अलग है'

लोग कहते हैं कि अकेलापन अपने आप में बीमारी है तो सेल्फडेट कैसे अच्छा हो गया,ये तो डिप्रेशन में ले जाएगा?' तो इस पर नवीन खन्ना ने कहा कि अकेलापन और सेल्फ को डेट करना अलग-अलग है, अकेलापन आपको दर्द और निराशा की ओर ले जाता है क्योंकि इसमें आप किसी ना किसी पेन को सह रहे होते हैं।'

'सेल्फ केयर डे' सेलिब्रेट किया जाता है

'कुछ नया नहीं सोच रहे होता निगेटिव विचारों से भरे होते हैं और खुद को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं जबकि सेल्फ डेट में आप खुद को खुश कर रहे होते हैं, जो कि सकारात्मकता का कदम है। इसलिए ही हर साल 24 जुलाई का दिन 'सेल्फ केयर डे' के रूप में मनाया जाता है।

 Zeenat Aman

जानिए सोलो डेटिंग के फायदे

  • खुद को पहचान पाते हैं।
  • तनाव कम होता है, मन को हल्का महसूस होता है।
  • अपनी पसंद की चीजों को कर पाते हैं।
  • आप स्वतंत्र महसूस करते हैं।
  • अपनी केयर कर पाते हैं और निगेटिव चीजों से दूर रहते हैं।

सोलो डेटिंग टिप्स

  • मनपसंद मूवीज देखें, मनपसंद संगीत सुनें।
  • अपनी पसंद का खाना खाएं।
  • अपनी पसंद से तैयार हों,ड्रेस पहनें।
  • स्पा सकते है, मसाज करवा सकती हैं।
  • मनपसंद गेम्स खेल सकते हैं।
  • अपनी पसंद की जगह घूमने जा सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+