बीजेपी नेता की फिसली जुबान कहा, कन्फ्यूज हूं कि मायावती ‘She’ हैं या ‘He’

जयपुर। भले ही बीजेपी कहे कि दूसरी पार्टियां अपनी भाषा और जुबान पर नियंत्रण नहीं रखती हैं लेकिन उसके खुद के लोग ही अपनी जुबान पर ध्यान नहीं रखते हैं और कभी-कभी आवेश में आकर ऐसा कुछ लोगों के बारे में कह जाते हैं जिसे सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाये।

इस बार अमर्यादित बयान दिया है बीजेपी प्रवक्ता और फैशन की दुनिया का मशहूर नाम शायना एनसी ने, जिन्होंने जयपुर में शनिवार को Entrepreneurs' Organization (ईओ) के इंटर स्टेट कार्यक्रम में, यूपी की पूर्व सीएम और बसपा की कद्दावर नेता मायावती के बारे में खुलेआम यह कह दिया कि मुझे तो आज तक समझ ही नहीं आता कि मैडम 'ही' हैं या 'शी'। शायना के इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग अवाक रह गये क्योंकि किसी महिला का किसी महिला के बारे में इस तरह के विचार भी हो सकते हैं, यह कोई नहीं सोच सकता था।

बीजेपी प्रवक्ता ने तोड़ी मर्यादा की दीवार

अपने इस फूहड़ बयान पर वह खुद ही हंस पड़ी लेकिन इस बात के बाद वो महिलाओं की राजनीति की भूमिका पर अपने विचार रखने लगीं। शायना ने कहा कि महिलाओं के पूर्ण अधिकारों की बात तब तक नहीं हो सकती है जब तक कि संसद या विधानसभा में उनकी भागीदारी पूर्ण नहीं होती है।

शायना ने कहा कि महिलाओं की राजनीति में पूर्ण रूप से भागीदारी होनी चाहिए

हम महिलाएं तरस के नहीं बल्कि बराबरी का अधिकार रखते हैं लेकिन महिलाओं को अपने हक की बात करने के लिए खुद ही आवाज उठानी होगी। गौरतलब है कि फैशन डिजाइनर शायना एन सी एक मशहूर सोशल वर्कर हैं।

'Queen of Drapes' के नाम से मशहूर शायना ने साल 2004 में बीजेपी पार्टी के जरिये राजनीति में कदम रखा था। भाजपा पकी विदूषी प्रवक्ता के रूप में विख्यात शायना एनसी अक्सर टीवी डिबेट पर दिखायी देती हैं। फैशन को अपना पेशा बताने वाली शायना एनसी अक्सर कहती हैं कि राजनीति उनका पैशन हैं और वो इसके जरिये देश की सूरत को संवारना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+