अखिलेश ने मायावती को 100 करोड़ की घूस की पेशकश की

लखनऊ। बसपा ने आज अपने दोनों राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने राज्यसभा के लिए दो प्रत्याशियों राजाराम एवं वीर सिंह एडवोकेट को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं मायावती ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि बसपा के वर्तमान राज्यसभा सांसद अखिलेश दास गुप्ता ने उन्हें 100 करोड़ रुपए की पेशकश की थी।

mayawati

मायावती ने कहा कि वैसे तो बहुजन समाज पार्टी सर्व जन समाज को लेकर चलती है मगर इस बार विधायकों की संख्या कम होने के कारण पार्टी समाज के सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व दे पाने में असमर्थ है। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी छोड़ चुके दलित नेता अखिलेश दास पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। मायावती ने कहा कि अखिलेश ने उन्हें राज्यसभा भेजने के लिए 100 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी।

मायावती ने कहा कि राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर पार्टी को पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास की गयी थी लेकिन उन्होंने कहा कि अगर उन्हें 200 करोड़ रुपये देने पर भी पार्टी का टिकट नहीं दिया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस अखिलेश की पेशकश पर मायावती ने दो टूक लफ्जों में कहा कि ' मैने इसके जवाब में मैंने अखिलेश दास से कहा कि तुम अगर मुझे 200 करोड़ रुपये भी दोगे, तो भी मैं तुम्हें राज्सभा सीट नहीं दूंगी।'

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश दास ने 3 नवंबर को बीएसपी की प्राथमिक सदस्यता एवं अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। राज्यसभा का उनका कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। चर्चा भी थी कि दास लगातार दूसरी बार बीएसपी से राज्यसभा का टिकट चाहते थे, लेकिन रिक्त हो रहे पदों पर नामांकन शुरू होने के बावजूद पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम को लेकर अपना रुख साफ नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+