शाहरुख ने कहा-मैं मुसलमान, पत्नी हिंदू इसलिए मेरे बच्चे हिंदुस्तान, देखें Viral Video
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख भले ही इस वक्त फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन वो अपने चाहने वालों से दूर नहीं हैं, उनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बच्चों के धर्म के बारे में लोगों को बता रहे हैं।
मेरे बच्चे हिंदुस्तान हैं...
दरअसल हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान मशहूर डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 5' में बतौर मेहमान पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों के धर्म के बारे में खुलकर बात की, शाहरुख ने कहा कि मेरी पत्नी हिंदू है और मैं मुसलमान हूं और मेरे बच्चे हिंदुस्तान हैं।
शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल कई बार स्कूल में एक फॉर्म भरना पड़ता है, जिसमें धर्म मेंशन करना होता है, एक बार जब मेरी बेटी छोटी थी तो उसने मुझसे पूछा कि पापा हम कौन से धर्म के हैं तो मैंने उस फॉर्म में यही लिखा कि हम इंडियन हैं, फिर तो कोई धर्म की बात नहीं आती।

शाहरुख को लोगों ने कहा Real Son
शाहरुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग उनके जवाब की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने उन्हें Real Son of India बता दिया है। गौरतलब है कि शाहरुख ईद, होली और दिवाली हर त्योहार मनाते हैं और यही वजह है कि शाहरुख लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

इन दिनों फिल्मों से दूर हैं किंग खान
मालूम हो कि लगातार तीन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने थोड़ा ब्रेक लेने का फैसला किया था, उन्होंने कहा था कि वो अपना कुछ वक्त परिवार संग बीताना चाहते हैं और अच्छी कहानी मिलने पर ही वो फिल्म के बारे में ऐलान करेंगे, हालांकि उनका ब्रेक इतना लंबा हो जाएगा, ये किसी ने नहीं सोचा था इसलिए उनके चाहने वाले उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications