Hypersonic Missiles: चीन-पाकिस्तान खबरदार! भारत बना रहा बेजोड़ मारक क्षमता वाला हाइपरसोनिक मिसाइल
Hypersonic Missiles: सुरक्षा के क्षेत्र में भारत के सामने चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। साउथ चाइना सी में चीन की विस्तारवादी नीतियां देखते हुए और पाकिस्तान की तरफ से मिल रही चुनौतियों को देखते हुए भारतीय सेना अपने सामरिक बेड़े को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। डीआरडीओ (DRDO) ने कुछ दिन पहले हाइपरसोनिक इंजन की टेस्टिंग की है। अब जल्द ही भारतीय सेना के लिए हाइपरसोनिक मिसाइल तैयार की जाएगी। इन हाइपरसोनिक मिसाइल की खासियत इनकी बेजोड़ क्षमता और अचूक निशाना होंगी। चीन और पाकिस्तान दोनों ही देशों के कई शहर भारतीय मिसाइल की जद में आ सकते हैं। हाइपरसोनिक मिसाइलों के बारे में डीआरडीओ के सीनियर वैज्ञानिक डॉक्टर सुधीर मिश्रा ने बताया।
Hypersonic Missiles अचूक निशाना, जबरदस्त मारक क्षमता
हाइपरसोनिक मिसाइल 5 मैक यानि लगभग 6120 किमी. प्रति घंटा होगी। तूफानी रफ्तार के साथ ही ये मिसाइल दुनिया की सबसे तेज और घातक मिसाइलों में से एक साबित होंगी। इन हाइपरसोनिक मिसाइलों के तैयार होने के बाद भारतीय सैन्य क्षमता का सामना करना पाकिस्तान और चीन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। डॉक्टर मिश्रा ने कहा, 'दो-तीन हफ्ते पहले हमने हाइपरसोनिक इंजन का परीक्षण किया गया है। हमने ब्रह्मोस की सारी तकनीक खुद विकसित की है और अब हाइपरसोनिक मिसाइल तैयार कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: India Vs Bangladesh: चीन से यारी और भारत को आंख दिखाने के चक्कर में बांग्लादेश को लगी 9367 करोड़ की चपत
क्या होती है इन मिसाइलों की ताकत
हाइपरसोनिक मिसाइलें वो मिसाइलें होंती हैं जो आवाज की स्पीड से पांच गुना या उससे भी ज्यादा स्पीड उड़ान भर सकती हैं। इनकी मारक गति और क्षमता इन्हें अचूक बनाती है। इन मिसाइलों की स्पीड मैक 5 से लेकर मैक 25 तक हो सकती है। इनकी धुआंधार रफ्तार के साथ जो चीज इन्हें खास बनाती है, वो है इनका बहुमुखी होना। इन मिसाइलों की दिशा बीच हवा में बदली जा सकती है। निचली ऊंचाई में उड़ने की वजह से मौजूदा एयर डिफेंस के लिए इन्हें मार गिराना बहुत मुश्किल है।
DRDO के सीनियर वैज्ञानिक ने कहा कि हमने हाइपरसोनिक मिसाइलों के निर्माण में कुछ निजी कंपनियों का भी सहयोग लिया है। हमने इनकी क्वालिटी पर ध्यान दिया है और इसलिए दाम पर ज्यादा फोकस नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: ज्योति मल्होत्रा जैसी जासूसों को कितना पैसा देता है पाकिस्तान, हनीट्रैप करने का दाम सबसे ज्यादा












Click it and Unblock the Notifications