Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India Vs Bangladesh: चीन से यारी और भारत को आंख दिखाने के चक्कर में बांग्लादेश को लगी 9367 करोड़ की चपत

India Vs Bangladesh: बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत से उसके संबंधों में पहले जैसा विश्वास नहीं रहा है। मोहम्मद यूनुस खुलकर चीन समर्थित रुख दिखाते रहे हैं। यूनुस सरकार का भारत विरोधी रवैया अब खुद उनके देश के लिए भारी पड़ने लगा है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय लैंड पोर्ट्स बैन होने की वजह से बांग्लादेश को 770 मिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। भारतीय रुपयों में यह रकम लगभग 6581 करोड़ और बांग्लादेश की मुद्रा टका में 9367 करोड़ की होगी।

Bangladesh को चुकानी होगी चीन से दोस्ती की कीमत

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और उसके समर्थक देशों को सबक सिखाया है. बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने पिछले दिनों अपनी चीन यात्रा में भारत के लिए विवादित टिप्पणी की थी। भारत ने 9 अप्रैल को बांग्लादेश को दी गई ट्रांसशिपमेंट सुविधा बंद कर दी थी। 17 मई को बांग्लादेश से आयतित होने वाले कई तरह के सामान जिसमें रेडिमेड कपड़े और प्रोसेस्ड फूड भी शामिल हैं, इन पर बैन लगा दिया गया है।

India Vs Bangladesh

यह भी पढ़ें: भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, रेडिमेड कपड़ों समेत इन प्रोडक्ट्स के आयात पर रोक, जानें किसे मिलेगा फायदा

लैंड पोर्ट्स बैन से बांग्लादेश को भारी नुकसान

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बांग्लादेश से आयात होने वाला सामान अब केवल दो बंदरगाहों पर ही उतर सकता है। ये दो बंदरगाह हैं कोलकाता पोर्ट और न्हवा शेवा पोर्ट। इस बैन के बाद बांग्लादेश को अब निर्यात के लिए लैंड पोर्ट के बजाय समुद्री पोर्ट का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही, ट्रांसशिपमेंट सुविधा की वजह से मध्य पूर्व और यूरोप में बांग्लादेश के लिए सामान निर्यात करना महंगा होने जा रहा है।

समझें बांग्लादेश के लिए कैसे निर्यात होगा महंगा

भारत और बांग्लादेश के बीच करीब 93 फीसदी निर्यात लैंड पोर्टस् के जरिए होता है। अब लैंड पोर्ट्स बंद होने की की वजह से सी पोर्ट के रास्ते निर्यात करना होगा। सी पोर्ट की वजह से बांग्लादेश के लिए निर्यात लागत काफी बढ़ जाएगी, जिसका सीधा असर उसके प्रॉफिट पर पड़ेगा। बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था बड़े पैमाने पर रेडिमेड कपड़ों, पत्थरों से बने सामान के निर्यात पर आश्रित है। अब भारत ने उसके प्रॉफिटेबल लैंड रूट बंद कर दिया है। इससे निर्यात से होने वाले लाभ पर असर पड़ेगा और बांग्लादेश का प्रॉफिट काफी हद तक कम हो जाएगा।

770 मिलियन डॉलर की लगेगी चपत

लैंड पोर्ट के माध्यम से बांग्लादेशी आयात बैन करने के भारत के फैसले से पड़ोसी मुल्क को भारी नुकसान होने वाला है। जीटीआईआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश को होने वाला नुकसान 770 मिलियन डॉलर (लगभग 9,367 करोड़ बांग्लादेशी टका) तक का हो सकता है। यह द्विपक्षीय आयात (Bilateral Imports) का करीब 42 फीसदी आंकड़ा है। GTRI के मुताबिक, रेडिमेड गारमेंट, प्रोसेस्ड फूड और प्लास्टिक प्रोडक्ट प्रभावित होने वाले प्रमुख सामानों में सबसे ऊपर हैं. बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में इन सामान के निर्यात का बड़ा हिस्सा है। अकेले गारमेंट्स की अगर बात करें, तो इनकी वैल्यू सालाना 618 मिलियन डॉलर है।

यह भी पढ़ें: India Bangladesh: बांग्लादेश ने चिकन नेक के नाम पर दी धमकी, एक झटके में भारत ने सिखाया सबक, समझें पूरा गेम

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+