Hyderabad World Green City Award 2022 जीतने वाला एकमात्र भारतीय शहर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली

Hyderabad World Green City Award 2022 जीतने वाला एकमात्र भारतीय शहर बन गया है। Hyderabad World Green City Award 2022 only Indian city Jeju South Korea

Hyderabad World Green City Award 2022 जीतने वाला एकमात्र भारतीय शहर बना है। हैदराबाद को वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड 2022 अवॉर्ड दक्षिण कोरिया के जेजू में आयोजित समारोह में मिला। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूसर्स (AIPH) 2022 ने हैदराबाद को वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड्स 2022 के अलावा लिविंग ग्रीन फॉर इकोनॉमिक रिकवरी एंड इनक्लूसिव ग्रोथ 'श्रेणी में भी सम्मानित किया।

Hyderabad World Green City Award 2022

सभी 6 श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड हैदराबाद को

अंतरराष्ट्रीय मान्यता वाले अवॉर्ड- World Green City Awards 2022 के लिए चुना गया एकमात्र भारतीय शहर हैदराबाद तेलंगाना समेत पूरे भारत के लिए गर्व की बात है। हैदराबाद को जिस अवॉर्ड के लिए चुना गया, ये न केवल पुरस्कार है, बल्कि सभी 6 श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ भी है।

हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी को बधाई

तेलंगाना नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्री के टी रामाराव ने इस उपलब्धि के लिए हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी टीम और विशेष मुख्य सचिव, MA&UD अरविंद कुमार को बधाई दी। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद को प्रतिष्ठित "इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूसर्स" (AIPH) पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

तेलंगाना और देश की प्रतिष्ठा और मजबूत हुई

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि World Green City Awards 2022 जैसे अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों ने तेलंगाना और देश की प्रतिष्ठा और मजबूत हुई है। उन्होंने शुक्रवार रात जारी बयान में कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार इस बात का सबूत हैं।

देश को हरित फल दे रहा तेलंगाना

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरिताहरम और शहरी विकास कार्यक्रमों को मजबूती से लागू कर रही है और देश को हरित फल दे रही है। सीएम केसी राव ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हैदराबाद भारत का एकमात्र ऐसा शहर है जिसे इन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+