नौकरी के लिए सऊदी अरब गई महिला का यौन उत्पीड़न,वतन वापसी पर जताई खुशी
हैदराबाद। सऊदी अरब में फंसी तेलंगाना की महिला की वतन वापसी हो गई है। महिला नौकरी के लिए सऊदी अरब पहुंच गई थी, लेकिन वहां उसके साथ दरिंदगी की जा रही थी। महिला के साथ मारपीट की जाती थी। उसका यौन उत्पीड़न किया जाता था। उसे न खाने को मिलता था और न ही वो भारत लौट पा रही थी। विदेश मंत्रालय की मदद से अब महिला की वतन वापसी हुई है, जिसके बाद महिला और महिला की बेटी ने वतन वापसी पर खुशी जताई है।

महिला की बेटी ने मां की वापसी के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और भारतीय दूतावास और हैदराबाद पुलिस का धन्यवाद किया है। महिला नौकरी के मकसद से अरब गई थी, लेकिन महिला ने बताया कि वहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया और यहां तक की उसके साथ मारपीट भी की गई। महिला ने बताया कि वो खुदकुशी करना चाहती थी, लेकिन बच्चों ने बताया कि वे मुझे वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। बच्चों की बात पर मैंने उम्मीद रखी और फिर मेरे पास भारतीय दूतावास से एक कॉल आा, जिसके बाद 25 जनवरी को महिला भारत लौट आई। महिला ने अपनी वापसी के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया है।












Click it and Unblock the Notifications