Hyderabad Water Cut: हैदराबाद के इन इलाकों में पानी की भारी किल्लत, इस वजह से जारी हुआ वॉटर कट अलर्ट
Hyderabad Water Cut: हैदराबाद के कई इलाकों में बुधवार (18 फरवरी 2026) को लोगों को पानी की भारी कटौती का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार दरमियानी रात करीब 2:40 बजे मणिकोंडा के पास नाकुलम्मा मंदिर के पास 1,200 मिमी व्यास वाली मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई। इसकी वजह से पानी की भारी किल्लत हो गई है। यह बड़ी आपदा सुबह के समय सामने आई और आसपास के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई ठप हो गई।
हैदराबाद में सार्वजनिक जल आपूर्ति और सीवर बोर्ड हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (HMWSSB) के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। बोर्ड ने बताया कि इस मुख्य पाइपलाइन गहरे दबाव के कारण अचानक टूट गया। इससे दबाव घट गया और वाटर सप्लाई प्रभावित हुई।

Hyderabad Water Cut: तेजी से चल रहा मरम्मत का काम
- HMWSSB के वरिष्ठ इंजीनियरों ने बताया कि मरम्मत कार्य में तेजी से जुटे हुए हैं और बुधवार (18 फरवरी) शाम 7:00 बजे तक मरम्मत का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- इसके बाद चरणबद्ध तरीके से क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि पाइपलाइन का यह हिस्सा शहर के जल वितरण नेटवर्क का एक अहम हिस्सा है।
- इस पाइपलाइन में आई रुकावट की वजह से कई आवासीय और व्यावसायिक इलाकों में पानी की कमी आ गई।
- गांडीपेट, कोकापेट, नरसिंगी, मनचिरेवुला, पुप्पलगुडा, खानापुर, मणिकोंडा, शेखपेट और बोजागुट्टा रिजर्ववेयर कमांड क्षेत्र प्रभावित इलाकों में शामिल हैं।
Hyderabad Water Cut Update: प्रभावित इलाकों में टैंकर सेवाएं लेने की अपील
हाल ही में 11 और 12 फरवरी को भी मंजिरा फेज-2 पाइपलाइन के मरम्मत कार्य के कारण करीब 40 घंटे का बड़ा वॉटर कट हुआ था, जो अब समाप्त हो चुका है। अब दूसरी पाइपलाइन में टूटने की वजह से फिर से आपूर्ति बाधित होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
HMWSSB ने की नागरिकों से अपील
हालांकि, HMWSSB ने प्रभावित इलाकों के निवासियों को राहत देने के लिए टैंकर सेवाएं तैनात करने के निर्देश दिए हैं। जो लोग पानी की आपूर्ति के इंतजार में हैं, वे टैंकर मंगवा सकते हैं और बोर्ड द्वारा उनको प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य के पूरा होने के बाद स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी और सख्त मॉनिटरिंग के साथ पानी की सप्लाई फिर से नियमित की जाएगी। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस समय पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और जरूरत से अधिक पानी की बर्बादी से बचें।












Click it and Unblock the Notifications