Hyderabad T Hub दुनिया का सबसे बड़ा इनोवेशन कैंपस, KTR का दावा- आजाद भारत का सबसे सफल Startup Telangana
तेलंगाना के मंत्री ने अपने प्रदेश को भारत का सबसे सफल स्टार्टअप करार दिया है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना भारत का सबसे युवा राज्य है और सबसे सफल स्टार्ट आप भी है।
हैदराबाद : तेलंगाना को आजाद भारत का सबसे सफल स्टार्टअप बताते हुए तेलंगाना के आईटी मंत्री केटीआर ने अपने दावे के समर्थन में दलीलें भी दीं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में योगदान करने वाला चौथा सबसे बड़ा राज्य तेलंगाना है। दुनिया के सबसे बड़े इनोवेशन कैंपस हैदराबाद टी हब (Hyderabad T Hub) के उद्घाटन के मौके पर सबसे सफल स्टार्टअप होने का दावा करते हुए केटीआर ने कहा, 2014 में तेलंगाना के गठन के बाद यह प्रदेश भौगोलिक रूप से 11 में सबसे बड़ा राज्य है।

उन्होंने कहा, पापुलेशन वाइज तेलंगाना 12वां सबसे बड़ा राज्य है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था में योगदान करने वाला चौथा सबसे बड़ा राज्य है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना पूरे भारत की आबादी का मात्र ढाई परसेंट है, लेकिन जीडीपी में हमारा योगदान 5 परसेंट है। बकौल केटीआर, 2014 में तेलंगाना में प्रति व्यक्ति आय 1.24 लाख रुपये थी। अब आठ साल बाद पर कैपिटा इनकम 2.78 लाख रुपये है। उन्होंने कहा, तेलंगाना का ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GSDP) 2014 में पांच लाख करोड़ रुपये था, अब 11.55 लाख करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए स्टार्टअप की अहम भूमिका है और इससे रोजगार के मौके भी मिलते हैं।
5.82 लाख स्क्वायर फीट में फैला दुनिया के सबसे बड़े इनोवेशन कैंपस हैदराबाद में 400 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इसे टी हब 2.0 नाम दिया गया है। तेलंगाना t-hub यानी टेक्नोलॉजी हब 2015 में बनाया गया था। ये स्टार्टअप इनक्यूबेटर था, जो पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के पैटर्न पर बनाया गया था। इसमें आईआईटी हैदराबाद और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद जैसी संस्थाओं की भागीदारी थी। उन्होंने कहा कि भारत में ट्रेडिशनल आईटी बिजनेस हाउस और स्टार्टअप की भूमिका को देखते हुए t-hub 2.0 की शुरुआत की गई है। स्टार्टअप के अलावा वेंचर कैपिटल पर और दूसरे पार्टनर को भी टी हब में काम करने का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications