'एक भुट्टे के 525 रु', Virat Kohli के रेस्तरां में जाकर पछताई लड़की, यूजर बोले- दीदी पैसे गए पर अटेंशन मिल गई
Virat Kohli Restaurant: देश और दुनिया के टॉप क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) धुरंधर बल्लेबाज होने के साथ-साथ बिजनेसमैन भी हैं। कोहली कई ब्रांड के एंबेसडर होने के अलावा कई कंपनियों के ऑनर भी हैं। उनकी एक फ्रेंचाइजी, जिसका नाम वन8 (One8) है, उसके क्लोथिंग, परफ्यूम जैसी कई चीजें आती हैं। इसके अलावा कोहली वन8 कम्यून (One8 Commune) रेस्तरां-बार की चेन के भी को-ऑनर हैं।
हालांकि हैदराबाद की एक लड़की को कोहली के रेस्तरां में जाने का पछतावा है, जिसका दर्द उसने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बयां किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। नेटिजेंस उसको दिलासा देने के साथ-साथ उसकी मौज लेने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। आखिर कोहली के रेस्टोरेंट में जाकर यह लड़की क्यों पछताई, चलिए बताते हैं आपको?

कोहली के रेस्तरां में जाकर अफसोस
दरअसल, हैदराबाद में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस की छात्रा जिसका नाम स्नेहा है, वो विराट कोहली के रेस्टोरेंट में कॉर्न डिश ऑर्डर करने के बाद बुरी तरह निराश हो गई। स्नेहा ने One8 कम्यून रेस्टरोंट से पेरी पेरी कॉर्न रिब्स ऑर्डर किए, जिसकी कीमत 525 रुपए है।
लेकिन उसे सिर्फ 'भुट्टे' के कुछ स्लाइस मिले। स्नेहा ने डिश की तस्वीर शेयर की, जिसके लिए उसने वन8 कम्यून में ₹525 (टैक्स के बिना) खर्च किए थे। अब यह एक्स पोस्ट तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यूजर्स भी इस पर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli की टू-कॉपी हैं बेटे अकाय, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पहली तस्वीर, फैंस बोले-'ये राहा से ज्यादा...'
एक भुट्टे के दिए 525 रुपए
स्नेहा ने एक्स पर लिखा, "आज वन8 कम्यून में इसके लिए ₹525 का भुगतान किया।" उसके ऑर्डर किए गए प्लेट में मकई के कुछ स्लाइस दिख रहे हैं, जिन्हें स्वादिष्ट तरीके से डिपिंग सॉस के साथ परोसा गया है, जिसे स्कैलियन से सजाया गया है।
स्नेहा ने हैदराबाद के रेस्तरां में पेरी पेरी कॉर्न रिब्स नाम की डिश का ऑर्डर दिया था। मेनू में डिश की डिटेलसे पता चला कि कॉर्न को लहसुन एओली, परमेसन चीज़ और स्कैलियन के साथ परोसा जाएगा। हालांकि इस डिश का पेमेंट करने के बाद वो काफी परेशान नजर आई।
इंटरनेट पर पोस्ट वायरल, लोगों ने लिए जमकर मजे
वहीं अब इंटरनेट पर इस पोस्ट के वायरल होने के बाद यूजर्स भी मजे लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। एक यूजर ने लड़की की खिंचाई करते हुए लिखा कि, "आप ऑर्डर करने से पहले ही यह जानते थे, इसलिए रोना बंद करें।" ऐसे ही एक और यूजर ने कहा कि आपने इसके लिए पैसे नहीं दिए। आपने वाइब्स के लिए पैसे दिए।
ये भी पढ़ें: अंबाती रायडू को 2019 वर्ल्ड कप से Virat Kohli ने किया था बाहर? दिग्गज के बयान से मचा बवाल
एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह उबल हुआ भुट्टा है जो ₹45 में बिक रहा है। एक और हैरानी जताते हुए लिखाकि एक भुट्टे के लिए पांच सौ पच्चीस रुपये???"। वहीं एक अन्य यूजर ने दिलासा देते हुए लिखा कि दीदी पैसे गए पर अटेंशन मिल गई है आपको।












Click it and Unblock the Notifications