भक्‍तों को गले लगा, किस कर कष्‍ट दूर करने वाला फर्जी बाबा 'किसिंग बाबा'

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारत देश में धर्म के नाम पर लोग क्‍या-क्‍या नहीं कर‍ते। इसी का फायदा पाखंडी बाबा उठाते हैं और अनाप-शनाप शक्तियों का झांसा देकर मोटा पैसा ऐंठते हैं। ऐसा ही एक बाबा को कुछ दिनों पहले आंध्र प्रदेश के कडप्‍पा से गिरफ्तार किया गया है। यह बाबा भक्‍तों के बीच 'किसिंग बाबा' के नाम से प्रसिद्ध था। यह एक अलग ही अंदाज में भक्‍तों के कष्‍ट दूर करने का दावा करता था।

Hyderabad's 'kissing baba' arrested, referred to mental hospital

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक यह बाबा भक्‍तों को गले लगाकर और चूम कर उनकी पीड़ा और आर्थिक परेशानियों को दूर करने का दावा करता था। उसके दरवार में ए‍क ही गूंज गूंजती थी और वो थी ''गले लगो, किस दो और तुम्‍हारे सारे कष्‍ट दूर हो जाएंगे''। इस काम के लिए उसने क्षेत्र में स्थित अयप्पा मंदिर के पीछे का कमरा लिया था।

पुलिस को जब इस बात का पता चला तो उसके कमरे पर छापा मारा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया। बाबा की हरकतों को देखते हुए कोर्ट ने उसका मानसिक परीक्षण कराने का आदेश दिया है। पुलिस ने उसके एक अनुयायी को भी गिरफ्तार किया है जो लोगों में उसके "चमत्कार" का प्रचार करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+