Hyderabad Priest: पुजारी ने सोचा था प्रेमिका की हत्या कर बच जाऊंगा, इसलिए गया पुलिस के पास, लेकिन कर बैठा गलती
Hyderabad Priest Kills lover: हैदराबाद के एक पुजारी ने अपनी प्रेमिका की 03 जून 2023 को पत्थर से सिर फोड़कर हत्या कर दी थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने कहा कि महिला लापता हो गई है।

Hyderabad Priest Kills lover: हैदराबाद में एक मंदिर के 36 वर्षीय शादीशुदा पुजारी अय्यागरी वेंकट सूर्य साई कृष्णा ने अपनी प्रेमिका कुरुंगती अप्सरा की हत्या कर दी है। '30 वर्षीय महिला कुरुंगती अप्सरा शमशाबाद से 4 जून से लापता है', ये बात हत्या के बाद पुजारी ने खुद पुलिस को बताई थी। पुजारी की अब इसी गलती ने उसे जेल पहुंचा दिया है।
पुलिस इस पूरे मामले को 'मिसिंग रिपोर्ट' की तरह देख रही थी और उसकी जांच कर रही थी। लेकिन पुलिस को जांच के दौरान शिकायतकर्ता पुजारी अय्यागरी साई कृष्णा पर शक होने लगा। हालांकि पुजारी अय्यागरी साई कृष्णा ने ही पुलिस को बताया था कि 4 जून से कुरुंगती अप्सरा लापता है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कुरुंगती अप्सरा की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने 09 जून को सरूरनगर के मैस-अम्मा मंदिर (Mais-amma temple) के पुजारी अय्यागरी साई कृष्णा को मंदिर में नियमित रूप से सेवा करने वाली महिला कुरुंगती अप्सरा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।
पुलिस ने कहा कि हत्या के बाद पुजारी अय्यागरी साई कृष्ण ने मंडल राजस्व अधिकारी के कार्यालय के बाहर एक मैनहोल में कुरुंगती अप्सरा के शव को फेंका था। ये जगह उस मंदिर के पीछे था जहां वह पुजारी था। पुलिस ने कहा कि पुजारी कृष्णा शादीशुदा था, उसके दो बच्चे भी हैं लेकिन उसने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखा था।
पुलिस ने कहा कि अप्सरा पुजारी अय्यागरी साई कृष्ण से शादी करना चाहती थी, जिसके लिए वह दबाव बना रही थी। अप्सरा पुजारी पर पत्नी को छोड़ने और उससे शादी करने के लिए काफी दिनों से बोल रही थी। जिसके बाद पुजारी ने 03 जून को पत्थर से सिर फोड़कर महिला की हत्या कर दी थी।
खुद पुलिस के पास जाकर फंसा पुजारी!
फिर उसने सोचा कि वह खुद पुलिस के पास जाकर लापात होने की रिपोर्ट दर्ज कराकर बच जाएगा। लेकिन उसकी यही गलती उसपर भारी पड़ गई।
अपने आप को बचाने के लिए पुजारी ने हत्या के दो दिन बाद 05 जून को आरजीआईए पुलिस से शिकायत की, जिसमें दावा किया गया कि अप्सरा 3 जून को शमशाबाद छोड़ने के बाद से लापता हो गई थी। पुजारी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ भद्राचलम के लिए निकली थी। शिकायत के मुताबिक, अप्सरा ने 4 जून से फोन उठाना बंद कर दिया था और बाद में उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।
पुलिस को पुजारी पर क्यों हुआ शक...?
पुलिस ने कहा कि उन्होंने पुजारी कृष्णा को 08 जून को उठाया और उससे पूछताछ शुरू कर दी क्योंकि उसने अप्सरा के लापता होने के बारे में कई विवरण दिए जो कॉल डेटा जैसे तकनीकी सबूतों से मेल नहीं खाते थे।
पूछताछ के बाद, कृष्ण ने कथित तौर पर अप्सरा की हत्या करने की बात कबूल ली। उसने यह भी खुलासा किया कि उसने शव को मंदिर के पीछे एक मैनहोल में फेंक दिया था।
पीड़िता का पहले हो चुका था गर्भपात
08 जून की सुबह पुलिस वेंकटेश्वर कॉलोनी पहुंची और मैनहोल तोड़कर सड़े-गले शव को बरामद किया। पुलिस ने कहा,"आरोपी ने कबूल किया कि पीड़िता उस पर शादी करने के लिए दबाव डाल रही थी। उसने यह भी कहा कि अतीत में उसका गर्भपात भी हुआ था।"
अप्सरा 3 जून को घर से निकली थी और उसने अपनी मां को बताया था कि वह कोयंबटूर के लिए बस ले रही है। लेकिन इसके बाद वह पुजारी कृष्णा से मिली,जो उसे शमशाबाद के नरखोदा गांव ले गया। सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी और उसे वापस सरूरनगर ले आया और मैनहोल में फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications