बहुओं से परेशान होकर घर से भागी महिला, भीख मांगकर बन गई रईस!

हैदराबाद। बहुओं के अत्‍याचार से तंग आकर एक बुजुर्ग महिला ने घर छोड़ दिया। वह भीख मांगकर गुजारा करने लगीं। भीख से जो पैसा मिलता, उसी से उनका गुजारा होने लगा। फिर एक दिन पुलिस ने तलाशी ली तो बुजुर्ग महिला के पास इतना पैसा मिला कि देखने वाले दंग रह गए। महिला से पूछताछ की गई उन्‍होंने पुलिस को अपनी पूरी दर्दभरी कहानी सुनाई। महिला का नाम है- पेंतम्मा। वह आंध्र प्रदेश के नालगोंडा स्थित मिरयालगुडा की रहने वाली हैं। पति की मौत के बाद वह अपने दो बेटों पर आश्रित थीं। बाद में एक बेटे की मौत हो गई और दूसरा घर से भाग गया। बुजुर्ग महिला की जिदंगी का दर्द यहीं खत्‍म नहीं होता है, कहानी में कई और मोड़ आने बाकी हैं।

जमीन बेचकर बेटों को दिए पैसे, पर छोड़ना पड़ा अपना ही घर

जमीन बेचकर बेटों को दिए पैसे, पर छोड़ना पड़ा अपना ही घर

बड़े बेटे की मौत और छोटे बेटे के भाग जाने के बाद बुजुर्ग महिला पेंतम्मा आंध्र प्रदेश के नालगोंडा स्थित मिरयालगुडा को छोड़कर हैदराबाद चली आईं। उनके पास कुछ जमीन थी, जिसे उन्‍होंने बेच दिया था। जमीन बेचकर दो लाख रुपए मिले। पेंतम्मा ने एक लाख दोनों बेटों को दे दिए और एक लाख अपने पास रख लिए। कुछ समय बाद एक बेटा मर गया और दूसरा भाग गया। अब पेंतम्मा अपनी दोनों बहुओं के साथ रही थीं, लेकिन वे उनका सम्‍मान नहीं कर रही थीं। यहां तक कि खाना देना भी बंद कर दिया। परेशान होकर बुजुर्ग महिला ने घर छोड़ दिया और हैदराबाद में भीख मांगकर दो वक्‍त की रोटी जुटाने लगीं।

पुलिस को मिले बुजुर्ग महिला के पास तीन-चार थैले, पैसे और आभूषण से भरे थे

पुलिस को मिले बुजुर्ग महिला के पास तीन-चार थैले, पैसे और आभूषण से भरे थे

वह 2011 से हैदराबाद के मूसारामबाग टीवी टॉवर के पास रह रही थीं। पुलिस ने बीते रविवार को हैदराबाद में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान उन्‍होंने बुजुर्ग महिला की भी तलाशी ली। इस दौरान महिला के पास से तीन-चार थैले मिले। इनमें नकदी, गोल्‍ड चेन और चांदी के आभूषण भी थे। महिला के पास पुलिस को 2 लाख से ज्‍यादा कैश मिला है।

पुलिस ने खुलवाया बैंक अकाउंट, जमा करा दिया सारा पैसा

पुलिस ने खुलवाया बैंक अकाउंट, जमा करा दिया सारा पैसा

बुजुर्ग महिला ने पुलिस को पूरी कहानी सुनाई। महिला की बात सुनने के बाद पुलिस ने उन्‍हें वापस गांव भेजने की बात कही तो उन्‍होंने साफ इनकार कर दिया। उन्‍होंने कहा कि भीख से उन्‍हें जो पैसे मिलते उसे वह जमा करती रहीं और उनके पास इतने पैसे इकट्ठे हो गए। बाद में पुलिस ने महिला का एसबीआई में अकाउंट खुलवाया और उसमें सारा पैसा जमा करा दिया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला को पुनर्वास केंद्र भी भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+