Hyderabad Metro News: हैदराबाद मेट्रो टेकओवर में अब नहीं होगी देर, कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला
Hyderabad Metro News: हैदराबाद मेट्रो के टेकओवर में आ रही समस्या का समाधान ढूंढ़ लिया गया है। तेलंगाना सरकार के लार्सन एंड टर्बो (एलएंडटी) से हैदराबाद मेट्रो का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की प्रक्रिया को अंतिम चरण में है। 23 फरवरी को प्रस्तावित राज्य कैबिनेट बैठक में इस संबंध में रिपोर्ट पेश की जाएगी। उससे एक दिन पहले, 22 फरवरी को वित्तीय और तकनीकी तैयारियों की अंतिम समीक्षा को लेकर चर्चा होगी।
सूत्रों के मुताबिक, टेकओवर से जुड़ी वित्तीय और तकनीकी रिपोर्ट कैबिनेट के सामने रखी जाएगी। इसमें परियोजना की मौजूदा स्थिति, संभावित देनदारियां और भविष्य की संचालन योजना का खाका शामिल होगा। सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को 31 मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

Hyderabad Metro News: दिल्ली मेट्रो को दी गई अहम जिम्मेदारी
- इस महत्वपूर्ण कदम के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया गया है, जबकि आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को वित्तीय सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है।
- दोनों संस्थाओं ने अपनी-अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। माना जा रहा है कि इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर कैबिनेट अंतिम निर्णय लेगी।
Hyderabad Metro Update: पीपीपी मॉडल के तहत होगा निर्माण
हैदराबाद मेट्रो परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया गया था। हालांकि, पिछले कुछ समय से वित्तीय चुनौतियों और राजस्व संबंधी मुद्दों के चलते सरकार द्वारा नियंत्रण अपने हाथ में लेने की संभावना पर चर्चा चल रही थी। अब यह प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। अगर कैबिनेट से मंजूरी मिलती है, तो राज्य सरकार मेट्रो संचालन और प्रबंधन में प्रत्यक्ष भूमिका निभाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे संचालन में स्थिरता और भविष्य के विस्तार कार्यों में तेजी आ सकती है।
हैदराबाद मेट्रो शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की रीढ़ मानी जा रही है। ऐसे में टेकओवर का फैसला न केवल प्रशासनिक बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा। आने वाले दिनों में कैबिनेट की बैठक पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications