गर्लफ्रेंड से मिलने पैदल ही स्विट्जरलैंड निकल पड़ा ये शख्‍स, 4 साल पाकिस्‍तान जेल में गुजारने के बाद लौटा भारत

हैदराबाद, 2 जून। अप्रैल 2017 यानी चार साल पहले तेलंगाना के रहने वाले 32 साल के प्रशांत वैंदम बिना दस्‍तावेज सीमा पार कर गए। पेशे से वो आईटी इंजीनियर थे। पाकिस्‍तान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब चार साल की सजा पूरी करने के बाद उन्‍हें रिहा कर दिया गया और भारत वापस भेज दिया गया है। साइबराबाद पुलिस ने बताया कि 31 मई को उन्‍हें से पाकिस्तान द्वारा भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया था। आप सुनकर हैरान रह जाएंगे कि प्रशांत अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए स्विट्जरलैंड के लिए निकले थे। विस्‍तार से जानिए पूरी कहानी

वीजा नहीं था तो गर्लफ्रेंड से मिलने पैदल ही निकल पड़े

वीजा नहीं था तो गर्लफ्रेंड से मिलने पैदल ही निकल पड़े

प्रशांत वैंदम ने दावा किया वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए स्विट्जरलैंड के लिए निकले थे। राजस्थान बॉर्डर क्रॉस करने के बाद अगले दिन उन्हें पाकिस्तान के बहावलपुर एरिया में पकड़ लिया गया। आपको बता दें कि कुछ साल पहले प्रशांत का एक वीडियो भी वायरल हो रहा था जिसमें वो कह रहे हैं कि वीजा ना होने के कारण वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पैदल ही स्विट्जरलैंड के लिए निकले हैं। आपको बता दें कि पाकिस्‍तान के रास्‍ते सड़क मार्ग से स्विट्जरलैंड जाया जा सकता है। इसमें 60 दिन लग सकते हैं।

पाकिस्तानी पुलिस ने पीटा, लेकिन लाहौर जेल में अच्छा सुलूक हुआ

पाकिस्तानी पुलिस ने पीटा, लेकिन लाहौर जेल में अच्छा सुलूक हुआ

प्रशांत वैंदम ने बताया कि उन्‍हें उम्‍मीद नहीं थी कि वो इतनी जल्‍दी और सही सलामत घर वापस लौट पाएंगे। प्रशांत ने बताया कि पाकिस्तानी पुलिस ने उसे पीटा था, लेकिन लाहौर जेल में अच्छा सुलूक हुआ। पाकिस्तानी सेना उसे जासूस समझती थी, इसलिए उससे कई दिनों तक पूछताछ होती रही। प्रशांत ने ये भी बताया कि लाहौर जेल में जासूसी के आरोप में कई भारतीय कैद हैं।

पाकिस्तानी सलवार कमीज और सिर पर टोपी पहने भारत आए प्रशांत

पाकिस्तानी सलवार कमीज और सिर पर टोपी पहने भारत आए प्रशांत

पाकिस्तानी सलवार कमीज और सिर पर टोपी पहने प्रशांत वैंदम को सोमवार को अटारी-वाघा सरहद पर भारतीय अधिकारियों की मौजूदगी में पाकिस्तान रेंजर्स ने बीएसएफ को सौंप दिया। प्रशांत ने बताया कि जब वो बैंगलोर में जॉब करते थे उसी समय उन्‍हें एक लड़की से प्‍यार हो गया जो स्विट्जरलैंड की रहने वाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+