हैदराबाद में आग ने मचाई तबाही, चारमीनार के पास गुलजार हौज में 17 की मौत, PM ने किया मुआवजे का ऐलान

Hyderabad Gulzar Houz Building Fire: हैदराबाद शहर रविवार, 18 मई की सुबह एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना, जब चार मीनार के पास गुलजार हौज इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। इस इमारत में नीचे की मंजिल पर दुकानें थीं, जबकि ऊपर के फ्लोर पर लोग रहते थे। हादसा इतना गंभीर था कि आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के वक्त ज़्यादातर लोग गहरी नींद में थे और जब तक उन्हें कुछ समझ आता, तब तक काफी देर हो चुकी थी। चारों तरफ धुआं ही धुआं भर गया, जिससे दम घुटने और जलने के कारण 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना हाल के वर्षों में हैदराबाद की सबसे बड़ी आग की घटनाओं में से एक बन गई है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया।

Hyderabad Gulzar Houz Building Fire

नीचे की दुकानों से फैली आग

आग सुबह करीब 5:30 बजे इमारत के ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई, जहां पर दुकानों का संचालन होता था। आग लगने के कुछ ही देर बाद पूरा ढांचा धुएं से भर गया, जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
ये भी पढ़ें: Fact Check: उधमपुर एयरबेस पर आग लगने की वायरल तस्वीर फर्जी, भारतीय वायुसेना के विमान जलने का दावा झूठा

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

इस हादसे में घायल हुए 10 लोगों को फौरन DRDO अस्पताल, उस्मानिया जनरल अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम घायलों को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है।

पीएम ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद के चारमीनार के पास गुलजार हाउस इलाके में हुई आग की घटना पर गहरा दुख जताया है। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। यह आग सुबह एक इमारत में लगी थी। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "हैदराबाद में आग की दुखद घटना में लोगों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें संवेदनाएं। घायल जल्दी ठीक हों, यही प्रार्थना है।"

'दमकल विभाग के पास नहीं थे पूरे उपकरण'

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा, "आज चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुए हादसे में कुछ लोगों की मौत हो गई है और कुछ घायल हैं। यह घटना सुबह 6 बजे के आसपास हुई... ऐसी घटनाएं बहुत दुखद होती हैं... यहां के लोगों ने बताया कि दमकल विभाग के पास पूरे उपकरण नहीं थे... मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से बात करूंगा और इस घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की कोशिश करूंगा..."

चार दिन पहले बेगम बाजार में भी लगी थी आग

हैरानी की बात यह है कि इसी क्षेत्र से करीब 2 किलोमीटर दूर, बेगम बाजार में भी चार दिन पहले ऐसी ही आग लगी थी। उस हादसे में हालांकि किसी की जान नहीं गई थी और आठ लोग सुरक्षित बचा लिए गए थे।

दमकल विभाग ने 11 गाड़ियां भेजीं

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने 11 फायर टेंडर मौके पर भेजे, जो लंगर हौज, मुगलपुरा, गौलीगुड़ा, राजेन्द्र नगर, गांधी आउटपोस्ट और सालारजंग म्यूजियम फायर स्टेशनों से पहुंचे। साथ ही दो रेस्क्यू टेंडर, एक ब्रोंटो स्काईलिफ्ट, तीन वाटर टेंडर और एक रोबोट की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

कारण की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। मौके पर राहत और बचाव टीम अब भी मौजूद है और पूरी घटना की गहराई से जांच की जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में गम और डर का माहौल है।
ये भी पढ़ें: Hair Transplant: सीएमओ ने बनाई जांच कमेटी, अब खुलेगा डॉक्टर दंपती के क्लीनिक का पूरा काला चिट्ठा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+