GHMC Election Result: टीआरएस ने 56, भाजपा ने 48 सीटें जीतीं
150 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत हासिल की है। टीआरएस 55 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। एआईएमआईएम को 44 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को दो वार्ड पर सफलता मिली है।
नई दिल्ली। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। टीआरएस 55 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत हासिल की है। एआईएमआईएम को 44 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को दो वार्ड पर सफलता मिली है। 150 वार्डों वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 75 है, ऐसे में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। जीएचएमसी चुनाव में 1122 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े थे। हैदराबाद नगर निगम में सत्तारूढ़ TRS सभी 150 वार्ड पर चुनाव लड़ी। BJP 149 वार्ड, कांग्रेस 146 वार्ड पर और AIMIM 51 वार्ड पर चुनाव लड़ रही थी।

लाइव अपडेट
LIVE Feed
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में AIMIM ने 44 सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम बीजेपी से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे। हमें भरोसा है कि तेलंगाना के लोग राज्य में बीजेपी को उनकी विचारधारा का विस्तार करने से रोकेंगे।
47 सीटों के साथ TRS बनाई अब बढ़त
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जिसने लीड बनाई हुई थी, अब वो तीसरे नंबर पर चली गई है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) 47 सीटों के साथ लीड कर रही है। वहीं एआईएमआईएम 21 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है और बीजेपी भी 21 सीटों पर ही है। (ये डेटा 12.30 बजे तक के रुझानों के हैं।)
AIMIM उम्मीदवार मोहम्मद माजिद हुसैन जीते
हैदराबाद के पूर्व मेयर और एआईएमआईएम (AIMIM) उम्मीदवार मोहम्मद माजिद हुसैन मेहदीपटनम से जीते।
BJP ने TRS और KCR पार्टी में डर पैदा किया: बीजेपी सांसद डी अरविंद
तेलंगाना से बीजेपी सांसद डी अरविंद ने GHMC चुनाव नतीजों के रुझान पर कहा है कि, भाजपा लीड कर रही है और हमें इस बात का पूरा विश्वास भी था। आप शाम तक इसका प्रदर्शन भी देखेंगे। उन्होंने कहा है कि TRS पार्टी डर चुकी है, इसी वजह से दुब्बका उपचुनाव में TRS हारी थी।
GHMC चुनाव की मतगणना जारी
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव की मतगणना जारी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एलबी स्टेडियम मतगणना केंद्र की तस्वीरें जारी की हैं।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications