हैदराबाद डॉक्टर मर्डर: सामने आया CCTV फुटेज, जिसकी मदद से पकड़े गए थे चारों आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। डॉक्टर का शव अगले दिन जली हुई हालत में बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए। तब पुलिस ने घटना के 48 घंटों बाद ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

टोल प्‍लाजा से अगवा किया था

टोल प्‍लाजा से अगवा किया था

इन चार लोगों ने 27 नवंबर को महिला डॉक्टर को शमशाबाद टोल प्‍लाजा से अगवा कर लिया था। बाद में उसका गैंगरेप कर हत्या कर दी। फिर टोल प्लाजा से काफी दूर जाकर पीड़िता के शव को पेट्रोल डालकर जला दिया था। पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में तकनीकी सबूतों से काफी मदद मिली थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज से सहायता मिली।

ट्रक तेजी से दो लेन क्रॉस करता हुआ दिखा

ट्रक तेजी से दो लेन क्रॉस करता हुआ दिखा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जो फुटेज सामने आई है, उसकी साफतौर पर पुष्टि तो नहीं की जा सकती। लेकिन ये दावा जरूर किया जा रहा है कि उसी की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। ये फुटेज शमशाबाद टोल प्लाजा की है, जिसमें एक ट्रक तेजी से दो लेन क्रॉस करता हुआ दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी दिशा (बदला हुआ नाम) की हत्या के बाद उसके शव को इसी ट्रक से टोल प्लाजा से दूर ले जा रहे थे।

स्कूटी को भी ठिकाने लगाया

स्कूटी को भी ठिकाने लगाया

आरोपियों ने इसके बाद दिशा की स्कूटी को भी ठिकाने लगाया। फिर सभी ने शव को सुनसान इलाके में लेकर जाकर एक अंडरपास के नीचे आग के हवाले कर दिया। हैदराबाद की साइबराबाद थाना पुलिस ने मामले के सामने आने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों में दो ट्रक ड्राइवर और दो क्लीनर थे।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ, जोलू शिवा, जोलू नवीन, और केशावुलु के तौर पर हुई थी। पुलिस ने बताया था कि पहले तो इन आरोपियों ने पीड़िता को अगवा किया था और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में इन चारों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा था कि सभी आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए

हालांकि मामले में शामिल चारों आरोपी 6 दिसंबर की सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। शुक्रवार को मुठभेड़ की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्वर सीपी सज्जनार ने बताया कि चारों आरोपियों को अधिक सबूतों के लिए घटनास्थल पर लाया गया था। यहां इन्होंने पीड़िता का फोन, पावर बैंक और अन्य सामान छिपा दिया था। पुलिस ने इन्हें यही सामान देने को कहा। लेकिन इन्होंने पुलिस से हथियार छीन लिए और भागने की कोशिश की।

आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी भी की

आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी भी की

इन आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी भी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस के पास इन्हें गोली मारने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा था। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ और केशावुलु ने उनसे हथियार छीन लिए थे और फिर फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगे। चारों आरोपियों की मौत गोली लगने से हुई है।

14 दिनों में 11 महिलाओं और बच्चियों से किया रेप, अब आरोपी को मिली ये बड़ी सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+