क्या दिमाग लगाया है! ट्रॉली बैग के हैंडल में छिपा रखा था 14 लाख का सोना, Video देख पक्का सिर घूमेगा
Custom Dept Seize Gold: हैदराबाद कस्टम डिपार्टमेंट ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा, जो ट्रॉली बैग के हैंडल पर चोरी छिपे सोने की छड़ लेकर आ रहा था।

Hyd Customs Dept seized Gold: हैदराबाद कस्टम डिपार्टमेंट ने गोल्ड की तस्करी का एक ऐसा मामला पकड़ा है, जिसके बारे में जानकर किसी का भी दिमाग घूम जाए। कल यानी 30 मार्च को दुबई से आए एक शख्स पर जब शक हुआ तो उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर पता चला कि ट्रॉली बैग के हैंडल पर 224 ग्राम वजनी सोने की 2 छड़ें रखी गई थीं। इन छडों की कीमत पूरे 13.72 लाख रुपये थी।
'13 लाख के लिए इतनी नौटंकी'
तलाशी औऱ ट्रॉली बैग से सोना निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि 13 लाख के लिए इस शख्स ने इतनी नौटंकी की। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
सोने की सबसे बड़ी बरामदगी
एक अन्य मामले में हैदराबाद के हवाई अड्डे पर पहले भी सोने की तस्करी कर रही कुछ महिलाएं पकड़ी गई थीं। हैदराबाद सीमा शुल्क की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने कुछ सूडानी नागरिकों से 14 किलोग्राम सोना बरामद किया था। इस सोने की कीमत 7 करोड़ से भी ज्यादा की बताई जा रही थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि 23 महिला यात्रियों ने ये सोना जूतों, पैरों के नीचे और कपड़ों की तह तक में छिपा रखा था।
4 महिलाओं की हुई थी गिरफ्तारी
बताते चलें कि इस मामले में युनिट ने 4 महिलाओं की गिरफ्तारी की जानकारी भी दी थी। इससे पहले सूडान की दो महिलाओं को हिरासत में भी लिया गया था। ये महिलाएं हैदराबाद से मुंबई जा रही बस में सफर कर रही थीं। दोनों के पास से बरामद हुए सोने का वजन तकरीबन 5615 किलोग्राम था।
95 लाख का सोना हुआ बरामद
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी कस्टम के ऑफिसर्स की टीम ने सोने की तस्करी करते हुए दो यात्रियों को पकड़ा था। दोनों ही यात्री दुबई से सोने की तस्करी कर दिल्ली आए थे। टीम को उनके पास से साढ़े चार किलो सोना बरामद हुआ था। इसकी कीमत 95 लाख रुपये बताई जा रही थी।
ये भी पढ़ें: 'जूतों की तली में, कपड़ों की तह में...', ऐसी-ऐसी जगह 8 करोड़ का सोना छिपाकर ला रही थीं 23 महिलाएं, पकड़ी गईं
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications