एटीएम से 100 रुपए के बजाय निकले 500 के नोट, 8 लाख का नुकसान
शमशाबाद में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में स्थित महिंद्रा बैंक के एटीएम से 100 रूपए की जगह 500 के नए नोट निकलने शुरू हो गए।
हैदराबाद। इसमें कोई शक नहीं कि नोटबंदी के कारण आम लोग काफी परेशान हैं, ऐसे में अगर किसी एटीएम में 100 की जगह 500 के नए नोट निकलने लग जाए तो उस एटीएम के सामने लोगों का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं।
महिंद्रा बैंक के एटीएम से निकलने लगे 500 के नए नोट
जी हां, ऐसा हुआ शनिवार को शमशाबाद में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में स्थित महिंद्रा बैंक के एटीएम में, जहां अचानक से 100 रूपए की जगह 500 के नए नोट निकलने शुरू हो गए।जैसे ही ये बाद एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों, कैब ड्राईवर, बस वालों को पता चली, एटीएम के सामने मेला लग गया और आपको जानकर हैरत होगी कि महज एक घंटे के अंदर ही 8 लाख रुपए से ज्यादा मशीन से निकल चुके थे।
बैंक के अधिकारियों में मची हड़कंप
अचानक बैंक के एटीएम पर इतनी लंबी लाइन को देखकर एयरपोर्ट के अधिकारी चौंक गए उन्होंने तत्काल प्रभाव से बैंक के अधिकारियों को सूचित किया। बैंक का स्टाफ करीब रात 9 बजे हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ लेकिन इससे पहले उन्होंने एटीएम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications