तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ता आत्मदाह का प्रयास
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के निकट एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास किया। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक कार्यकर्ता रांगा रेड्डी जनपद का रहने वाला है। उसका नाम श्रीनिवास बताया जा रहा है। उसने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाया। इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रीनिवास तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंडी संजय की गिरफ्तारी का विरोध किया था।













Click it and Unblock the Notifications