Hyderabad Dog Attack : सड़क पर 5 साल के बच्चे पर टूट पड़े 4 कुत्ते, नोच-नोच कर ले ली जान, देख कांप जाएंगे आप

Hyderabad Dog Attack child CCTV Video: हैदराबाद में 19 फरवरी को एक 5 वर्षीय बच्चा प्रदीप को आवारा कुत्तों ने मार डाला। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।

street dogs Hyderabad

Hyderabad Dog Attack child CCTV Video: हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हैदराबाद में एक हाउसिंग सोसाइटी में आवारा कुत्तों ने मिलकर 5 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को जब अस्पताल ले जाया गया तो कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। वीडियो में लड़के को सड़क पर चंचलता से घूमते हुए देखा जा सकता है, तभी आवारा कुत्तों का एक झुंड उस पर हमला कर देता है। लड़का भागने की कोशिश भी करता है लेकिन वह कुत्तों से खुद को छुड़ा नहीं पाता है और उनका शिकार बन जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है वीडियो को देख आप कांप जाएंगे।

बच्चे की आवाज सुनकर आए पिता

बच्चे की आवाज सुनकर आए पिता

सूत्रों के मुताबिक बच्चे के पिता गंगाधर जिस आवास परिसर में घटना हुई, वहां सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने कहा, बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पिता मौके पर पहुंचे और लड़के को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। ये घटना 19 फरवरी की बताई जा रही है। 5 वर्षीय बच्चे का नाम प्रदीप था।

अपार्टमेंट के कंपाउंड में खेल रहा था बच्चा

अपार्टमेंट के कंपाउंड में खेल रहा था बच्चा

गंगाधर अपने परिवार के साथ निजामाबाद से काम के लिए हैदराबाद चले गए। गंगाधर जिस अपार्टमेंट में काम कर रहा था, उसके कंपाउंड में खेल रहे उसके बेटे पर रविवार को आवारा कुत्तों ने बेरहमी से हमला कर दिया था। अब बताया जा रहा है कि जब बच्चे को अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर स्थानीय थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

'इलाके में इस तरह की ये पहली घटना है...'

'इलाके में इस तरह की ये पहली घटना है...'

एक चश्मदीद ने नाम न छापने की शर्त पर इंडिया टुडे से कहा, "मैं पास के एक कॉलेज में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता हूं। रविवार को, मैं ड्यूटी पर था, जब मैंने वहां के चौकीदारों को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना। जब मैं अंदर गया, तो हमने देखा कि लड़का था। कुत्तों ने नोच डाला। यहां इस तरह की यह पहली घटना है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+