यूपी: लेखपाल अंजलि त्यागी का कारनामा, पति से करवा रही थी नौकरी, ऐसे हुआ खुलासा तो हुई सस्पेंड
बिजनौर, 17 अगस्त: अब आपने सरपंच पति, पार्षद पति या फिर प्रधान पति के बारे में पढ़ा होगा, लेकिन अब आपको ऐसे 'पति' के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन सबसे अलग 'लेखपाल पति' था। पढ़कर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। बिजनौर में महिला लेखपाल का पति उसकी जगह नौकरी कर रहा था, जिसके बाद एक गलती से उसका कारनामा उजागर हो गया, और अब जिलाधिकारी ने महिला लेखपाल को नौकरी से सस्पेंड कर दिया है।

'लेखपाल' बनकर धौंस झाड़ता था पति
उत्तर प्रदेश के सरकारी महकमे से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बिजनौर में एक शख्स अपनी पत्नी की जगह 'लेखपाल' बनकर पूरे इलाके में धौंस झाड़ता था। इतना ही नहीं खुद को लेखपाल समझकर विभागों में फाइलें लेकर जाता था, लेकिन उसकी इसी गलती ने उसको फंसा दिया, जिसके बाद अब 'लेखपाल' बन लोगों पर धौंस सामने वाले शख्स की पत्नी को डीएम ने सस्पेंड कर दिया।

एक गलती से पकड़ा गया, लेखपाल की गई नौकरी
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बिजनौर के नींदडू गांव में तैनात महिला लेखपाल अंजलि त्यागी का है। महिला लेखपाल की नौकरी उसका पति करता था। ऐसे में डीएम कार्यालय में लेखपाल का पति सरकारी फाइल लेकर पहुंचा था, जहां डीएम की पूछताछ में वो फंस गया, जिसके बाद डीएम ने महिला लेखपाल अंजलि त्यागी को सस्पेंड कर दिया।

पत्नी का काम संभालता था पति, अवैध वसूली भी करता था
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेश पर महिला लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी के साथ डीएम ने विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के धामपुर तहसील के नींदडू गांव में महिला लेखपाल अंजलि त्यागी तैनात है, लेकिन उसकी जगह उसका पति मयंक भारद्वाज पत्नी का सारा काम खुद संभालता था।

गाड़ी पर लिखवाया था राजस्व प्रशासन, करता था उगाही
लेखपात का पति सरकारी फाइलों को अधिकारी के पास लेकर जाता था। इतना ही नहीं इलाके में रौब जमाकर अवैध वसूली भी करता था। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी अधिकारियों से की थी। आरोपी की गाड़ी पर राजस्व प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार लिखी हुई नंबर प्लेट भी लगी हुई है, आरोप है कि वो इसी गाड़ी के जरिए इलाके में अवैध उगाही करता था।













Click it and Unblock the Notifications