मां की हत्या के बाद बेटी ने पुलिस को सुनाई बाप की 'पाप कथा', पुलिस आंटी से है अवैध संबंध, घर में रोज होती थी मारपीट
रांची। झारखंड के जयप्रभा नगर में मंगलवार को हुई एक महिला की हत्या के मामले में उसकी बड़ी बेटी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस को दिए बयान में बेटी ने कहा है कि मेरी मां गलत नहीं थी बल्कि पापा गलत थे। वो हर बार मां के साथ मारपीट करते थे। इतना ही नहीं एक पुलिस आंटी के साथ उनके अवैध संबंध थे और उनके साथ पार्टनरशिप में एक दुकान भी थी। आपको बता दें कि लड़की की मां का शव दो हिस्सो में घर के दीवान में बंद मिला था। हत्या के बाद से ही उसका पति फरार है। विस्तार से जानिए पूरा मामला

मां का पक्ष लेने पर मुझे भी मारते थे पापा
आरोपी का नाम विनोद पाठक है। उसकी बड़ी बेटी कृति ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार को भी पापा ने मां के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं जब मैंने ऐसा करने से मना किया और मां का पक्ष लिया तो मुझे भी मारा। कृति ने बताया कि मम्मी पापा में हमेशा झगड़ा होता रहता था जिसके कारण उसकी मां मायके (रांची) चली जाती थीं और ऐसा बीते चार-पांच सालों से होता आ रहा था।

पापा का अफेयर था पुलिस आंटी से
कृति ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का संबंध किसी और महिला से था जो पुलिस विभाग में काम करती थी। जिस महिला के साथ विनोद पाठक के अफेयर की बात सामने आई है, उस महिला के बारे में पुलिस पूरी जानकारी ले रही है।
पुलिस के अनुसार, बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर हत्या का कारण लव अफेयर व संदेह को लेकर घटना होने का मामला लगता है। घटना की तहकीकात की जा रही है बहुत जल्द हत्यारा गिरफ्त में होगा।

दीवान के अंदर से बरामद हुई थी लाश
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी विनोद बड़कागांव स्थित सीएमपीडीआई कैंप कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत है। वो रेंट के घर में पिछले 5 सालों से अपनी पत्नी अनु पाठक, दो बेटी और एक बेटे के साथ रह रहा था। मंगलवार को वो थाने पहुंचा था। उसने पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत की। इस पर थाना प्रभारी ने उससे लिखित आवेदन मांगा। वह वहीं बैठ कर आवेदन लिख रहा था तभी थानेदार के मोबाइल पर उसकी बड़ी बेटी कृति का फोन आया। कृति ने मां के लापता होने का संदेह जताते हुए बताया कि पापा ने ही मेरी मां के साथ कुछ कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दीवान के अंदर से लाश बरामद की गई।












Click it and Unblock the Notifications