'वर्जिनिटी टेस्ट' में फेल हो गई बीवी तो पति ने तोड़ी 48 घंटे में शादी
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक बड़ा ही हैरतअंगेज मामला सामने आया है, यहां पर एक शादी ने मात्र 48 घंटों में इसलिए दम तोड़ दिया क्योंकि शादी के बाद दुल्हन जाति पंचायत के 'वर्जिनिटी टेस्ट' में फेल हो गई थी।
IIT बॉम्बे के सर्वे में खुलासा- वर्जिन हैं 95% फ्रेशर्स
पुणेे मिरर में छपी खबर के मुताबिक 22 मई को नासिक के एक लड़के ( 25 साल) ने अहमदनगर की लड़की (20 साल) से शादी की थी। शादी होने के बाद जाति पंचायत ने लड़के को एक सफेद चादर दी और कहा कि शादी के दूसरे दिन सुबह वो इस चादर को उनको लौटा दे।
फेक रास्तों के सहारे महिलाएं कर रही हैं अपनी वर्जिनिटी साबित?
जब लड़के ने चादर लौटायी तो वो बिल्कुल साफ थी उस पर कहीं भी ब्लड के निशान नहीं थे जिसके कारण पंचायत ने कहा कि लड़कीी वर्जिन नहीं है और उन्होंने लड़के को उसे तलाक देने के लिए बोल दिया।
बेंगलुरू में खुलेआम बिक रही हैं वर्जिन लड़कियां
शादी करके आयी लड़की को तो कुछ समझ में ही नहीं आया, उसकी तो दुनिया ही उजड़ गई, हालांकि उसके साथ एक समाज सेविका आ खड़ी हुई जिसने पंचायत को बताया कि लड़की पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी, इस कारण उसे फिजीकल टेस्ट में भाग लेने के लिए काफी दौड़-भाग करनी पड़ी है।
पीड़ित लड़की को मिला समाज सुधाारक का सहारा
ऐसे में आप के टेस्ट में अगर वो खरी नहीं उतरी तो इसका मतलब ये नहीं कि वो वर्जिन नहीं है। फिलहाल उसने कहा है कि अगर पंचायत अपना फैसला वापस नहीं लेती तो कानून का सहारा लेगी।