मिलिए दुनिया की 10 सबसे अमीर महिलाओं से, सबसे ज्यादा पैसे वाली चलाती है ये बड़ी कंपनी, नेटवर्थ उड़ा देगी होश
Hurun Global Rich List 2025: हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक दुनिया की 10 सबसे धनी महिलाओं की कुल संपत्ति 479 बिलियन डॉलर है। वॉलमार्ट की उत्तराधिकारी ऐलिस वाल्टन (Alice Walton) 102 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। दुनिया की 10 अमीर महिलाओं में भारत की सिर्फ एक महिला रोशनी नादर मल्होत्रा शामिल हैं, जो लिस्ट में पांचवें नंबर पर 40 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ शामिल हैं।
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 की लिस्ट में शामिल 561 महिलाओं में से 224, वैसी महिला हैं, जो सेल्फ मेड बिलेनियर हैं। दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में 72% का योगदान चीन का है। एबीसी सप्लाई की 77 वर्षीय 'रूफिंग क्वीन' डायने हेंड्रिक्स लगातार तीसरे साल दुनिया की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बनी हुई हैं, जिनकी कुल संपत्ति 23 बिलियन डॉलर है। ऐसे में आइए जानें दुनिया की 10 सबसे अमीर महिला कौन-कौन हैं?

Top 10 Richest Women: कौन हैं दुनिया की 10 सबसे अमीर महिला?
🔴 1. ऐलिस वाल्टन (उम्र-75 साल)
(Alice Walton)
नेटवर्थ: 102 बिलियन डॉलर
कंपनी: वॉलमार्ट, USA
🔴 2. फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स: (उम्र-70 साल)
(Françoise Bettencourt Meyers)
नेटवर्थ: 67 बिलियन डॉलर
कंपनी: L'Oréal, फ्रांस
🔴 3. जूलिया कोच (उम्र- 62 साल)
(Julia Koch)
नेटवर्थ: 60 बिलियन डॉलर
कंपनी: कोच इंडस्ट्रीज, USA
🔴 4. जैकलिन मार्स (उम्र- 85 साल)
(Jacqueline Mars)
नेटवर्थ: 53 बिलियन डॉलर
कंपनी: Mars, USA
🔴 5. रोशनी नादर (उम्र- 43 साल)
(Roshni Nadar)
नेटवर्थ: 40 बिलियन डॉलर
कंपनी: HCL, भारत
🔴 6. मैकेंजी स्कॉट (उम्र- 54 साल)
(MacKenzie Scott)
नेटवर्थ: 33 बिलियन डॉलर
कंपनी: अमेजन, USA
🔴 7. मिरियम एडेलसन (उम्र- 79 साल)
(Miriam Adelson)
नेटवर्थ: 33 बिलियन डॉलर
कंपनी: Las Vegas Sands, USA
🔴 8. अबीगैल जॉनसन (उम्र- 63 साल)
(Abigail Johnson)
नेटवर्थ: 32 बिलियन डॉलर
कंपनी: Fidelity, USA
🔴 9. मर्लिन सिमंस (उम्र- 74 साल)
(Marilyn Simons)
नेटवर्थ: 30 बिलियन डॉलर
कंपनी: Renaissance, USA
🔴 10. लिंडा स्टीफंस (उम्र- 50 साल)
(Linda Stephens)
नेटवर्थ: 29 बिलियन डॉलर
कंपनी: Endeavor Energy Resources, USA
इस देश के लोग सबसे ज्यादा हैं अमीर, भारत के भी 45 लोग अमीरों की लिस्ट में शुमार
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में 71 देशों के 3,442 अरबपति शामिल हैं, जो पिछले साल के 3,278 से 5 फीसदी अधिक हैं। उनकी संयुक्त संपत्ति में 13% की बढ़ोतरी हुई, जिसमें 387 नए नाम शामिल हैं। जिनमें अमेरिका से 96, चीन से 91 और भारत से 45 शामिल हैं। इस बीच, 177 व्यक्तियों ने अपनी अरबपति स्थिति खो दी, जिनमें से लगभग आधे चीन से थे।












Click it and Unblock the Notifications