अचानक हुनर हॉट पहुंचे पीएम मोदी से स्टॉल वाले अताउर रहमान ने हाथ मिलाने के बाद क्या कहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अचानक हुनर हाट में पहुंच गए। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से इंडिया गेट के पास आयोजित 'हुनर हाट' में देश भर से आए कलाकार और कारीगर अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार के परंपरागत व्यंजन लिट्ठी-चोखा का आनंद लिया और फिर एक वाद्य यंत्र पर संगीत बजाने में मशगूल हो गए। बाद में उन्होंने खुद वीडियो भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। वहीं, हुनर हाट में स्टॉल लगाने वाले अताउर रहमान से भी पीएम मोदी मिले। प्रधानमंत्री से मिलकर रहमान बेहद खुश थे।

पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई- रहमान

पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई- रहमान

पीएम मोदी हुनर हाट में कई स्टॉल पर पहुंचे और वहां मौजूद कारीगरों से बात की। इसी दौरान वे अताउर रहमान से भी मिले। रहमान का कहना है कि हुनर हाट से बहुत फायदा मिला है। रहमान ने बताया, 'जिंदगी में पहली बार मैंने किसी प्रधानमंत्री से हाथ मिलाया है। पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई।' दरअसल, प्रधानमंत्री का हुनर हाट में जाना पहले से तय नहीं था। वो अचानक ही हुनर हाट पहुंच गए थे।

Recommended Video

    अचानक हुनर हॉट पहुंचे पीएम मोदी से स्टॉल वाले अताउर रहमान ने हाथ मिलाने के बाद क्या कहा
    वाद्य यंत्रों पर भी आजमाए हाथ

    वाद्य यंत्रों पर भी आजमाए हाथ

    ऐसे में पीएम के यहां पहुंचने की जानकारी पाते ही अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी तुरंत ही वहां पहुंच गए। उन्होंने पीएम को मेले के बारे में जानकारियां दीं। पीएम मोदी ने जहां चाय और लिट्टी चोखा की तारीफ की तो वहीं, वह वाद्य यंत्रों पर हाथ भी आजमाते हुए दिखे। उन्होंने जल तंरगों जैसी ध्वनि पैदा करने वाले एक वाद्य यंत्र पर हाथ भी आजमाया और संगीत की मधुर धुन भी बजाई। पीएम मोदी इसके बाद एक अन्य स्टॉल पर पहुंचे जहां महिला ने सबसे आगे लाल किले पर तिरंगा लहराते हुए पेंटिंग लगा रखी थी।

    23 फरवरी तक चलेगा हुनर हाट

    23 फरवरी तक चलेगा हुनर हाट

    पीएम मोदी को अपने स्टॉल पर देख महिला बहुत खुश हो गई और उसने भारत का एक ऐसा नक्शा दिखाया, जिसमें देश के प्रमुख स्थानों को बहुत ही खूबसूरती से उकेरा गया था। पीएम मोदी ने इस नक्शे की बहुत सराहना की। इंडिया गेट के पास 'कौशल को काम' थीम पर आधारित यह 'हुनर हाट' 13 फरवरी से चल रहा है और 23 फरवरी 2020 तक चलेगा। यहां 250 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। देश के कोने-कोने से आए कारीगर, शिल्पकार, खानसामा और दस्तकार अपने उत्पादों को लेकर यहां आए हैं। मेले में 50 प्रतिशत से ज्यादा महिला दस्तकार शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+