अक्टूबर से शुरू होगी हमसफर ट्रेन, जानें कितना है किराया, क्या है खासियत
नई दिल्ली। राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी ट्रेनों के किराए में इजाफे के बाद आपके लिए एक अच्छी खबर है। अगले महीने से हमसफर ट्रेन आपके लिए पटरी पर उतरने जा रही है। रेल बजट 2016-17 में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस ट्रेन का ऐलान किया था। इस ट्रेन को सबसे पहले नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच चलाने की संभावना है। जानिए क्या है रेलवे का फ्लेक्सी फेयर सिस्टम, कितना बढ़ जाएगा ट्रेन किराया

कितना होगा किराया
आपको बता दें कि इस ट्रेन का किराया सामनान्य ट्रेनों से 20 प्रतिशत अधिक होगा। यानी हमसफर ट्रेन में सफर करने के लिए आपको सामान्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से 20 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा। हलांकि अभी किराया निर्धारित नहीं है। इसपर रेलवे बोर्ड विचार कर रही है। रेलवे के इस नियम से पति-पत्नी में बढ़ सकती दूरी, जानें कैसे और क्या है नियम?
खासियत
इस ट्रेन में सिर्फ एसी 3 टायर बोगी ही होगी। इस ट्रेन में सुरक्षा के पूरे इंतजाम है। यानी पूरी ट्रेन सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस सिस्टम से लैश है। हमसफर ट्रेन में हर बोगी के हर बर्थ पर चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा है। इस ट्रेन में विनाइल शीट्स का इस्तेमाल किया गया है जो महाराजा एक्सप्रेस के कोचों में होता है।












Click it and Unblock the Notifications