दिल्‍ली में मर गई इंसानियत: रहम की भीख मांगती रही 90 साल की महिला, दरिंदे ने किया रेप और फिर पीटा

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां के नजफगढ़ के छावला इलाके में 90 साल की महिला के साथ रेप की घटना हुई और फिर मारपीट की गई। पीड़ित बुजुर्ग महिला के मुताबिक शाम के करीब 5 बजे वो अपने घर के बाहर दूध वाले का इंतजार कर रही थी। तभी एक अनजान शख्स उसके पास आया और कहा कि आज दूधवाला नहीं आया है, वो दूधवाले के पास ले जाएगा।

दिल्‍ली में मर गई इंसानियत: रहम की भीख मांगती रही 90 साल की महिला, दरिंदे ने किया रेप और फिर पीटा

बुजुर्ग महिला उस शख्स की बातों में आ गईं और उसके साथ रेवला खानपुर फार्म जा पहुंची। वहां वो शख्स एक वहशी दरिंदा बन गया। उसने महिला के साथ बेरहमी से बलात्कार किया। जब महिला ने अपना बचाव करना चाहा तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की। महिला दर्द से तड़पती रही और उस आदमी से रहम की भीख मांगती रही।

पीड़ित महिला ने आरोपी से कहा कि वो उसकी दादी के उम्र की हैं, पर उसने उनकी एक न सुनी। महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव के कुछ लोग मदद के लिए मौके पर जा पहुंचे और आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची छावला थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और उसके बयान पर केस दर्ज कर आरोपी युवक सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

आवाज सुनकर पहुंचे लोग

वारदात के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने बुजुर्ग महिला की चीखें सुनीं तो फार्म की ओर दौड़े, जहां लोगों ने देखा कि आरोपी महिला की पिटाई कर रहा था। लोगों ने तुरंत आरोपी को दबोच लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची छावला थाना पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को मामले की सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला आयोग ने कहा- दिला कर रहेंगे न्याय

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की टीम घटना की सूचना मिलने के वक्त से ही पीड़ित महिला के साथ है और उनकी मदद कर रही है। आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल और मेम्बर वंदना सिंह ने मंगलवार शाम को महिला से उनके घर पर जाकर मुलाकात की। महिला से मिलने के बाद स्वाति मालिवाल ने कहा, '6 महीने की बच्ची से लेकर 90 वर्ष की बुज़ुर्ग महिला तक कोई भी सुरक्षित नहीं है।

इस उम्र में इस महिला को इस प्रकार की प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। ये साफ दिखाता है ये कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग इंसान नहीं जानवर हैं। मैं बुज़ुर्ग महिला से मिली हूं और इनको न्याय दिलवाने की जंग साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर हाल में इस केस में 6 महीने में फांसी होनी ही चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+