सुनैना रोशन के आरोपों पर अब ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?
मुंबई। एक बार फिर से बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और उनका परिवार सवालों के घेरे में हैं, वजह इस बार ऋतिक की बहन सुनैना रोशन हैं, जिनके बारे में खबर है कि वो इस वक्त अपने पूरे परिवार से प्रताड़ित हैं, इस खबर को हवा तब और मिल गई जब फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल कूद पड़ी, रंगोली के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है, रंगोली ने ट्विटर पर लिखा है कि रोशन परिवार सुनैना के साथ मारपीट करता है क्योंकि वे दिल्ली के एक मुस्लिम शख्स को प्यार करती हैं।

सुनैना को मारता-पीटता है रोशन परिवार?
सुनैना मेरी बहन कंगना से मदद मांग रही हैं, वो उन्हें फोन करती हैं और फोन पर रोती हैं और अपने पर हो रहे जुल्म को बयां करती हैं, सुनैना ने कहा कि उसके पिता उसे थप्पड़ मारते हैं तो उसका भाई उसे कमरे में बंद कर देता है, रंगोली ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि- 'मुझे डर है कि सुनैना की खतरनाक फैमिली उसे नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए हम इस बात को सार्वजनिक कर रहे हैं, हमें समझ नहीं आ रहा कि सुनैना की कैसे मदद करें।'
रंगोली के Tweet ने सोशल मीडिया पर मचाया तूफान
रंगोली का यह tweet सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, लोग रोशन फैमिली को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं लेकिन इसी बीच ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने एक ट्वीट करके मामले को शांत करने की कोशिश की है, वो रोशन परिवार के बचाव में खड़ी हैं, सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वह रोशन परिवार को प्राइवेसी दें क्योंकिं वह बेहद कठिन समय से गुजर रहे हैं, उन्होंने अपने पोस्ट में सुनैना के भी बारे में लिखा है।
रोशन परिवार के बचाव में आई ऋतिक की एक्स वाइफ
सुजैन ने लिखा है कि मेरे अनुभव और जीवन का एक हिस्सा इस परिवार के बहुत करीब है, मैं सुनैना को जानती हूं, वह बहुत ही प्यारी और केयरिंग हैं, लेकिन वह इस समय एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से गुजर रही हैं, सुनैना के पिता की हेल्थ सही नहीं है, कृपया आप सभी परिवार के कठिन समय को समझे, हर परिवार इस तरह के समय से गुजरता है। मैं इस परिवार का लंबे समय तक हिस्सा रहने की वजह से यह कह रही हूं।

ऋतिक और सुजैन का साल 2014 में हुआ था तलाक
आपको बता दें कि ऋतिक और सुजैन का साल 2014 में तलाक हो गया था, सुजैन, ऋतिक के बचपन की दोस्त हैं, दोनों को शादी से दो बच्चे हैं और साल 2000 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे, हालांकि तलाक होने के बावजूद सुजैन, रोशन परिवार के टच में है, जबकि कंगना और ऋतिक के बीच का विवाद एक बार फिर से लोगों के सामने आ गया है, कंगना ने कहा था कि वो और ऋतिक रिलेशनशिप में थे लेकिन जब शादी की बात आई तो ऋतिक ने कंगना को छोड़ दिया और उसके साथ क्रूरता का व्यवहार किया, जिसमें राकेश रोशन ने भी उनका साथ दिया था, जबकि ऋतिक ने कंगना के सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

कौन है सुनैना रोशन
फिल्ममेकर राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन को रीयल फाईटर कहा जाता है, 45 साल की सुनैन का बचपन से ही वजन ज्यादा रहा है,सुनैना की अब तक दो शादियां हुई हैं और एक बार सगाई भी टूट चुकी है, उनकी पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी लेकिन दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने मोहन नदार से शादी की थी, लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं।
सुनैना को सरविकल कैंसर हुआ था
कुछ वक्त पहले सुनैना को सरविकल कैंसर हुआ था लेकिन परिवार के सहयोग और अपनी हिम्मत की वजह से सुनैना इस बीमारी पर विजय पा ली और आज वो काफी खुश हैं, वो अपने पैरेंट्स के साथ ही रहती हैं, पहले पति से सुनैना की एक बेटी सुरानिका भी है। फिल्म निर्देशन के अलावा इन्होंने एक किताब 'टु डैड विद लव' भी लिखी है और अब उनके लव अफेयर और परिवार के विवाद की बात सामने आई है, जिसमें कितनी सच्चाई है ये तो सुनैना और उनका परिवार ही बता सकता है।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
'मैं अपना चेहरा नहीं दिखा सकती', तालाक पर जश्न मनाने वाली मेरठ की प्रणिता बुरी तरह टूटी, डिप्रेशन में पहुंची -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications