ऋतिक ने जीता 2019 के सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष का खिताब, कोहली भी Top 10 में शामिल, देखें पूरी List

नई दिल्ली। बॉलीवुड के डैशिंग हीरो ऋतिक रोशन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि उनके चहेते स्टार ने 2019 के सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष का खिताब अपने नाम किया है, दरअसल ब्रिटिश साप्ताहिक न्यूज पेपर 'ईस्टर्न आई' ने सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों की लिस्ट जारी की है, जिसमें ऋतिक रोशन पहला स्थान अपने नाम करने में सफल हुए हैं, तो वहीं साल 2017 में इस खिताब को अपने नाम करने वाले चॉकलेटी स्टार शाहिद कपूर इस बार नंबर दो के स्थान पर आ गए हैं। लंदन में बुधवार यानी 4 दिसंबर को जारी हुए इस पोल के आंकड़ों में ऋतिक ने ये खिताब जीता है।

ऋतिक रोशन बने 2019 के सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ऋतिक रोशन ने इस पर कहा, मैं सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे लिए वोट किया, हालांकि उन्होंने कहा कि मैं किसी को भी उसके लुक से जज नहीं करता इसलिए मैंने खुद के भी लुक पर कभी ध्यान नहीं दिया है. मुझे किसी भी इंसान की यात्रा, कहानी आकर्षित करती है।

साल 2011 में भी ऋतिक ने जीता था ये खिताब

साल 2011 में भी ऋतिक ने जीता था ये खिताब

आपको बता दें कि ऋतिक इससे पहले भी ये खिताब अपने नाम कर चुके हैं, वो साल 2011 में भी इस खिताब के विजेता बने थे, ये खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों ने कहा कि ऋतिक रोशन के अंदर विजेता बनने के सारे गुण हैं और वो ये पदवी के लायक भी हैं।

ग्रीक गॉड के नाम से बुलाते हैं ऋतिक

ग्रीक गॉड के नाम से बुलाते हैं ऋतिक

मालूम हो कि ऋतिक को कई लोग ग्रीक गॉड के नाम से भी बुलाते हैं। इतना ही नहीं लंदन स्थित मैडम तुसाद संग्राहालय में उनकी मोम की प्रतिमा भी स्थापित की गयी है, जिसके चलते उनके पॉपुलेरिटी का पता आसानी से चलता है।

विराट कोहली भी हैं सेक्सी मैन

विराट कोहली भी हैं सेक्सी मैन

यहां खास बात आपको बता दें कि इस लिस्ट में टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली का भी नाम शामिल हैं और वो इस लिस्ट में नंबर 9 के स्थान पर हैं।

चलिए जानते हैं Top 10 की लिस्ट

  • 1-ऋतिक रोशन
  • 2-शाहिद कपूर
  • 3-टीवी ऐक्टर विवियन डिसेना
  • 4-टाइगर श्रॉफ
  • 5- ब्रिटिश पॉप स्टार जायन मलिक
  • 6-टीवी स्टार हर्षद चोपड़ा
  • 7-बिलाल अशरफ
  • 8-टीवी ऐक्टर मोहसिन खान
  • 9-क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली
  • 10. प्रभास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+