HRAO ने पर्यटन विभाग से ओडिशा के पर्यटन स्‍थलों को 50 गंतव्यों में शामिल करने की गुजारिश की

HRAO ने पर्यटन विभाग से ओडिशा के पर्यटन स्‍थलों को 50 गंतव्यों में शामिल करने की गुजारिश की

Odisha,

केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आम बजट पेश किया। जिसमें ट्यूरिजम इंटस्‍ट्री को बढ़ावा देने के लिए पर भी फोकस किया गया है। बजट पेश होने के बाद ओडिशा के होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ ओडिशा (एचआरएओ) और आईएटीओ (पूर्वी क्षेत्र) ने पर्यटन उद्योग के लिए केंद्रीय बजट-2023 का स्वागत किया है। इसके साथ ही राज्य में आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों ने पर्यटन मंत्रालय से 50 पर्यटन स्थलों की सूची में ओडिशा के स्थलों को शामिल करने का आग्रह किया है। जिसे पूरे पैकेज के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा।

बता दें आम बजट के अनुसार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में लगभग 50 यात्रा स्थलों को 'पूर्ण पैकेज' के रूप में विकसित किया जाएगा। होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ ओडिशा (एचआरएओ) और आईएटीओ (पूर्वी क्षेत्र) के अध्यक्ष जेके मोहंती ने कहा "50 गंतव्यों के सलेक्‍शन के दौरान ओडिशा और उसके पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ ओडिशा (एचआरएओ) ने हवाई संपर्क में सुधार की जरूरत पर ध्‍यान आकर्षित किया। इसके साथ ही एचआरओ के सदस्‍यों ने 50 अतिरिक्त हवाई अड्डों को विकसित करने की योजना बना रही है जिसमें केंद्र सरकारको पूर्वी भारत में पुरी को एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने पर भी विचार करना चाहिए।

2022 के बजट के बारे में बात करते हुए मोहंती ने कहा कोरोना महामारी के दौरान पर्यटन और आतिथ्य उद्योग सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ था, वित्त मंत्रालय ने उद्योग के अस्तित्व के लिए आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना ऋण बढ़ाया था। उन्‍होंने कहा चूंकि यह बैंकों द्वारा बिना किसी वित्तीय नुकसान के एक विस्तारित अवधि का ऋण है, repayment schedule को 8 से 12 साल के बीच repayment schedule वाले होटलों को दिए गए सामान्य सावधि ऋण के अनुरूप बढ़ाया जाना चाहिए।

एसोसिएशन ने राजधानी में यूनिटी मॉल या सबसे प्रमुख पर्यटन केंद्र स्थापित करने की घोषणा का भी स्वागत किया क्योंकि यह कला और शिल्प के साथ पर्यटन को एकजुट करेगा। इन मॉल्स में राज्य के अपने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ODOPs), जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI) और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद बेचे जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+