International HR Day 2021: कोरोना काल में नई चुनौतियों से जूझते एचआर, कंपनियों के लिए निभा रहे अहम जिम्मेदारी
किसी भी कंपनी के लिए सबसे जरूरी काम होता है बेहतर कर्मचारियों का चुनाव करना, ताकि वो कंपनी को बेहतर काम करके दे सकें और इस जिम्मेदारी को निभाते हैं कंपनी के मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधक।
नई दिल्ली, 20 मई। किसी भी कंपनी के लिए सबसे जरूरी काम होता है बेहतर कर्मचारियों का चुनाव करना, ताकि वो कंपनी को बेहतर काम करके दे सकें और इस जिम्मेदारी को निभाते हैं कंपनी के मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधक। कंपनी के लिए उनके कार्य की आवश्यकता को देखते हुए उनके सम्मान में 20 मई को अंतरराष्ट्रीय एचआर दिवस मनाया जाता है। पिछला और वर्तमान साल कोरोना वायरस के कारण एचआर के लिए बहुत कठिन साबित हुआ है और उन्हें लगातार चुनौंतियों का सामना करना पड़ रहा है।

कोरोना काल में नई चुनौतियों से जूझते HR
पीपल और कल्चर, टाइड (इंडिया) के प्रमुख रवि मैथानी कहते हैं कि कोरोना वायरस ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अब कर्मचारियों से कैसे काम लिया जाए। अब हम कर्मचारियों के लिए नए तरीके से सोचने पर मजबूर हैं जैसे की कंपनी में कोविड हेल्प डेस्क बनाना, उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सोचना और कर्मचारी के साथ साथ उसके परिवार के स्वास्थ्य बीमा पर ज्यादा खर्च करना आदि। महामारी के दौरान कर्मचारियों ने संकट से निपटने के लिए एचआर की मदद मांगी। पेशेवर और व्यक्तिगत की सीमाएं इस महामारी में खत्म हो गई हैं। महामारी के दौर में कर्मचारी और एचआर के बीच विश्वास एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में विकसित हुआ है। वर्क फ्रॉम होम चलन में आया है। ऐसे में काम और जिंदगी के बीच संतुलन बना रहे, इसके लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,725 नए मामले, 13,590 मरीज हुए ठीक
कोरोना महामारी के दौर में HR का काम और अधिक चुनौतीपूर्ण
अवली सॉल्यूशंस की संस्थापक और निदेशक श्रीविद्या कन्नन कहती हैं कि एक संगठन अपने लोगों की तरह ही असाधारण है और इसे ऐसा बनाने में एचआर मुख्य भूमिका अदा करते हैं। वह आगे कहती हैं कि कोरोना महामारी के दौर में एचआर का काम और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है और भविष्य में भी मानव संसाधन कर्मियों की भूमिका किसी भी कंपनी के लिए महत्वपूर्ण रहेगी क्योंकि वो किसी भी कंपनी के लिए बहुमुखी प्रतिभा का चुनाव करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications