बाबा रामदेव के एक्सीडेंट की खबर हुई वायरल, जानें क्या है सच्चाई!

बाबा रामदेव के एक्सीडेंट की खबर साबित हुई झूठी। पतंजलि ने दी बाबा के स्वस्थ होने की सफाई।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर योगगुरू बाबा रामदेव के एक्सीडेंट को लेकर खबर वायरल हो गई है। वाट्सऐप, यूट्यूब, फेसबुक हर जगह बाबा रामदेव के एक्सीडेंट की खबर वायरल हो रही है। कुछ शरारती तत्वों ने उनकी एक्सीडेंट की खबर को वायरल कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही साबित हो गया कि ये सिर्फ एक अफवाह है।

 How Viral Photos And A YouTube Video Killed Baba Ramdev

बाबा रामदेव ने भी खुद ये बायन जारी कर अपने कुशल होने की सूचना जनता को दी और कहा कि वो बिल्कुल स्वस्थ है। बाबा रामदेव की कुछ पुरानी तस्वीरों को लेकर शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर उनके एक्सीडेंट की खबर को वायरल कर दिया।

इस खबर के साथ-साथ उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल भी किया गया, जिसे देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि उनकी हालत खराब है। खबर के वायरल होने के बाद रामदेव के प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ पड़ी। लोग परेशान होने लगे, लेकिन रामदेव और पतंजली सेंटर में से जानकारी मिलने के बाद साफ हो गया कि खबर झूठी है।

पतंजलि ने विज्ञपत्ति जारी कर बाबा के कुशल होने की सूचना दी। पतंजलि प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ शरारती तत्वों ने बिहार में हुए एक्सीडेंट और साल 2011 में पतंजलि से जौलीग्रांट हॉस्पिटल ले जाते वक्त की बाबा रामदेव की तस्वीरों को जोड़कर ये अफवाह फैलाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+