कैसे दिल्ली के लुटियंस जोन में सासंदों के फ्लैट में रहता था यौन शोषण का आरोपी राज्यवर्धन,परिवार अब भी वहींं

Rajyavardhan Singh Parmar News: दिल्ली की एक मॉडल ने महाराणा प्रताप सेना के प्रमुख राज्यवर्धन सिंह परमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने राज्यवर्धन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Rajyavardhan Singh Parmar News

Rajyavardhan Singh Parmar News: यूपी भवन के अंदर एक महिला से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार महाराणा प्रताप सेना के प्रमुख राज्यवर्धन सिंह परमार को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित मौजूदा और पूर्व सांसदों के घर में राज्यवर्धन सिंह परमार रहा करते थे। परमार के पत्नी-बच्चे और परिवार अब भी 'सांसद फ्लैट' में रह रहे हैं।

क्या है राज्यवर्धन परमार पर आरोप?

दिल्ली की एक मॉडल ने राज्यवर्धन परमार पर रेप का आरोप लगाया था। पीड़िता ने 27 मई 2023 को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद राज्यवर्धन परमार को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता का आरोप था कि केंद्रीय मंत्रियों के साथ मीटिंग कराने का झांसा देकर 26 मई 2023 को राज्यवर्धन उसे यूपी भवन ले गया। वहां कमरा नंबर-122 में उसके साथ यौन शोषण हुआ। राज्यवर्धन परमार को यौन उत्पीड़न मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

किस हक से 'सांसद फ्लैट' में रह रहा है राज्यवर्धन परमार का परिवार

इधर दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि राज्यवर्धन सिंह परमार सांसद के जिस फ्लैट में रह रहा था, वहीं से अवैध रूप से संगठन का संचालन कर रहा था।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें अभी तक कोई कानूनी कागजात नहीं मिला है जिससे यह पता चल सके कि वो और उसका परिवार उस फ्लैट में किस अधिकार से रह रहे हैं। हमने उसे स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया है।"

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

राज्यवर्धन परमार की पत्नी सुचेता और उनकी दो बेटियां वर्तमान में विट्ठल भाई पटेल हाउस, रफी मार्ग के फ्लैट में रह रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि इस बात की भी जांच शुरू की गई है कि कैसे परमार सदन से दक्षिणपंथी संगठन महाराणा प्रताप सेना चला रहे थे। यह एक व्यावसायिक गतिविधि की श्रेणी में आता है। परमार की गिरफ्तारी के बाद, उनकी पत्नी सुचेता संगठन की वास्तविक प्रमुख बन गई हैं और उनसे इसे चलाने की वैधता के बारे में पूछताछ की जाएगी।"

राज्यवर्धन परमार के परिवार ने किया ये दावा?

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक राज्यवर्धन परमार के परिवार के सदस्यों में से एक ने दावा किया कि सुचेता पिछले कुछ सालों से अपना दल (एस) के सांसद पकौड़ी लाल के "संसदीय सहयोगी" के रूप में काम कर रही हैं और उसी के आधार पर उन्हें फ्लैट दिया गया है। हालांकि, परिवार के सदस्य दावे के समर्थन में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पा रहे हैं।

पकौड़ी लाल ने फिलहाल इस पर टिप्पणी नहीं की है। लोकसभा के एक अधिकारी ने कहा कि सांसद की सिफारिश पर फ्लैट आम तौर पर सांसदों या उनके मेहमानों को छोटी अवधि के लिए आवंटित किए जाते हैं। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि आवंटन लोकसभा सचिवालय या राज्यसभा सचिवालय द्वारा किया जाता है।

2019 में राज्यवर्धन परमार और उनकी पत्नी पर हुआ था केस दर्ज

राज्यवर्धन परमार और उनकी पत्नी का नाम दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा 2019 में दर्ज धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी के मामले में भी दर्ज किया गया है।

इस केस में उन पर आरोप लगाया गया था कि कमला मिल्क जैविक खाद लिमिटेड नाम की एक कंपनी, जिसमें सुचेता और परमार निदेशक थे, ने अपने कर्मचारियों को धोखा दिया। नौकरी दिलाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये की ठगी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+