OBC list: बंगाल में कैसे तैयार हुई OBC की लिस्ट, 179 जातियों में 118 मुसलमान?
पश्चिम बंगाल में ओबीसी लिस्ट में शामिल जातियों में मुसलमानों का ही दबदबा है। इस में लगभग 66 फीसदी मुस्लिम जातियों को शामिल किया गया है। मेडिकल दाखिले में तो उन्हें इसका अप्रत्याशित लाभ मिला है।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) के अध्यक्ष हंसराज अहीर ने पश्चिम बंगाल की ओबीसी लिस्ट में भारी गड़बड़ी का दावा किया है। इसके मुताबिक बंगाल में जो ओबीसी लिस्ट तैयार हुई है, उसमें करीब 66% मुसलमान जातियां शामिल की गई हैं। यही नहीं उन्होंने इस लिस्ट को लेकर और भी कई गंभीर खामियां उजागर किए हैं।
बांग्लादेशी घुसपैठिए-रोहिंग्या बंगाल की ओबीसी लिस्ट में?
एनसीबीसी के अध्यक्ष ने कहा है कि उन्हें इस तरह की भी शिकायतें मिली हैं कि पश्चिम बंगाल में अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) की सूची में बांग्लादेशी घुसपैठियों और यहां तक कि कुछ रोहिंग्याओं मुसलमानों को भी शामिल करा दिया गया है। उनके मुताबिक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग इस मामले की तहकीकात कर रहा है।

बंगाल में 179 ओबीसी जातियों में 118 मुसलमान
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के अनुसार पश्चिम बंगाल की ओबीसी लिस्ट में 179 जातियां शामिल हैं, जिनमें से 118 मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। अहीर का आरोप है कि 'इतनी मुस्लिम जातियों को ओबीसी का दर्जा दिए जाने के पीछे तुष्टिकरण की राजनीति है।'
पश्चिम बंगाल को लिस्ट ठीक करने को कहा गया है-एनसीबीसी अध्यक्ष
उनका कहना है कि शिकायतों के आधार पर कहा जा सकता है कि ओबीसी दर्जा देने के लिए वहां जो प्रक्रिया अपनाई गई है, वह बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा, 'आयोग ने बैठक भी की है और राज्य को इसे ठीक करने के लिए भी लिखा है।'
'ए श्रेणी में 90% मुस्लिम जातियां'
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के मुताबिक बंगाल में ओबीसी जातियों को ए और बी दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। ए श्रेणी में अधिक पिछड़ी जातियों को शामिल किया गया है, जिनमें से 90% मुस्लिम जातियां हैं। जबकि बी श्रेणी में कम लाभ दिए जाते हैं और इसमें 54% हिंदू जातियों को डाला गया है।
'मेडिकल आरक्षण का लाभ 91.5% मुसलमानों को'
इसके बाद उन्होंने जो खुलासा किया है, वह आंखें खोलने वाला है। मेडिकल कॉलेजों में ए श्रेणी के तहत आरक्षण से जितने लोगों दाखिला हुआ है, उनमें 91.5% मुसलमान पाए गए हैं और हिंदुओं की संख्या सिर्फ 8.5% पाई गई है।
'ओबीसी लिस्ट में 71 नई जातियां जुड़ीं, उनमें 65 मुसलमान'
उन्होंने जानकारी दी है कि 2011 तक पश्चिम बंगाल में कुल ओबीसी जातियों की संख्या 108 थी। इनमें से 53 मुसलमान और 55 हिंदू थे। लेकिन, 2011 के बाद ओबीसी लिस्ट में कुल 179 जातियां हो गईं। जिन 71 जातियों को इस लिस्ट में नए सिरे से जोड़ा गया, उनमें 65 मुसलमान और 6 हिंदू जातियां थीं।
बांग्लादेशी मुसलमान भी ओबीसी लिस्ट में शामिल किए गए- रिपोर्ट
एनसीबीसी के बयान के मुताबिक सरकारी संस्था सांस्कृतिक शोध संस्थान की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बंगाल में बड़ी संख्या में हिंदुओं ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि 'तथ्य यह है कि बांग्लादेशी मुसलमान जो भारत चले आए उन्हें भी ओबीसी लिस्ट में शामल कर लिया गया है।'
इसमें आगे बताया गया है कि कुरैशी मुसलमानों को बंगाल में न तो ओबीसी की मान्यता दी गई है और नहीं ही राज्य की ओबीसी लिस्ट में शामिल किया गया है, लेकिन इसने एसीबीसी को एक प्रस्ताव जरूर भेजा था कि उन्हें केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications