दीपिका पादुकोण के पास है कितनी संपत्ति, जानिए

जेएनयू में छात्रों का अपना समर्थन देकर विवादों में आईं दीपिका पादुकोण हैं कुल इतनी संपत्ति की मालिक...

नई दिल्ली। एसिड अटैक पीड़िता के जीवन संघर्ष पर बनी फिल्म 'छपाक' को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रहीं। दरअसल दीपिका पादुकोण दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन देने पहुंचीं थी। इसके बाद कुछ लोगों ने ट्विटर पर दीपिका पादुकोण की फिल्म का बहिष्कार करने की अपील कर दी थी। हालांकि ट्विटर पर दीपिका के समर्थन में भी लोगों ने ट्वीट किए। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की ये दिग्गज अदाकारा कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।

Recommended Video

    JNU जाकर चर्चा में आईं Deepika Padukone, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी और कितनी संपत्ति हैं |वनइंडिया हिंदी
    इतने करोड़ की संपत्ति की मालिक हैं दीपिका

    इतने करोड़ की संपत्ति की मालिक हैं दीपिका

    कुछ दिन पहले ही दिसंबर के महीने में फोर्ब्स ने साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण को 10वें नंबर पर रखा गया था। फोर्ब्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने साल 2019 में कुल 48 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले साल 2018 में दीपिका फोर्ब्स की टॉप-5 सेलिब्रिटी में शामिल थीं और उन्होंने कुल 112.8 करोड़ रुपए की कमाई की थी। साल 2017 की फोर्ब्स लिस्ट में दीपिका छठें नंबर पर थीं और उनकी कुल कमाई 70 करोड़ रुपए आंकी गई थी। दीपिका पादुकोण कुल 103 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

    पद्मावत के लिए ली थी 13 करोड़ रुपए फीस

    पद्मावत के लिए ली थी 13 करोड़ रुपए फीस

    दीपिका पादुकोण के पास कई लग्जरी कारें भी हैं, जिनमें एक 1.2 करोड़ रुपए कीमत की ऑडी A8 भी है। इसके अलावा उनके पास एक रेंज रोवर, एक मर्सिडीज बेंज और एक बीएमडब्ल्यू कार है। दीपिका ने साल 2013 में मुंबई में एक लग्जरी घर खरीदा था, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 6 करोड़ रुपए है। दीपिका चैरिटी भी करती हैं और उन्होंने महाराष्ट्र का एक गांव गोद लिया हुआ है। साल 2018 में आई फिल्म पद्मावत के लिए दीपिका पादुकोण ने 13 करोड़ रुपए फीस ली थी। इस फिल्म में उनकी फीस रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से भी ज्यादा थी। फिल्मों के अलावा दीपिका पादुकोण विज्ञापनों और पर्सनल इन्वेस्टमेंट से भी कमाई करती हैं। हालांकि उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया ब्रांड प्रमोशन है।

    'ओम शांति ओम' से की फिल्मी करियर की शुरुआत

    'ओम शांति ओम' से की फिल्मी करियर की शुरुआत

    दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन में जन्मीं दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण एक इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। बेंग्लुरू के सोफिया हाई स्कूल और माउंट कार्मेल कॉलेज से अपनी पढ़ाई करने वाली दीपिका पादुकोण ने ग्रेजुएशन की डिग्री के लिए इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में नामांकन किया था। हालांकि बाद में कॉलेज छोड़कर दीपिका ने अपना पूरा फोकस मॉडलिंग पर लगा दिया।

    महाराष्ट्र के अंबेगांव को लिया हुआ है गोद

    महाराष्ट्र के अंबेगांव को लिया हुआ है गोद

    नेशनल लेबल की बैडमिंटन और स्टेल लेबल की बेसबॉल खिलाड़ी रहीं दीपिका पादुकोण ने एनडीटीवी के ग्रीनथॉन अभियान के तहत नियमित तौर पर बिजली सप्लाई के लिए महाराष्ट्र में स्थित अंबेगांव नामक एक गांव को गोद भी लिया हुआ है। फिल्मों में आने से पहले दीपिका एक मॉडल थीं और उन्होंने साल 2005 में लैक्मे फैशन वीक में डेब्यू किया था, जहां उन्हें 'मॉडल ऑफ द ईयर' का खिताब भी मिला। दीपिका ने फिल्म 'Return of Xander Cage' में विन डीजल के साथ हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में मस्तानी के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण ने प्रोफेशनल तौर पर तलवारबाजी, घुड़सवारी और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+