'Flower नहीं Fire हैं', जानें राजनीति में आने से पहले क्या करती थीं माधवी लता? PM मोदी ने कैसे जताया भरोसा
Maadhavi Latha: हैदराबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार कोमपेल्ला माधवी लता सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोकसभा चुनाव-2024 में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी प्रमुख और सासंद असदुद्दीन औवेसी को माधवी लता चुनौती देने जा रहीं हैं।

हाल ही में माधवी लता 'आप की अदालत' में आई थीं, तब से लोगों में उनको लेकर चर्चाएं हो रही हैं, लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि माधवी लता कौन हैं, क्या करती हैं और वह राजनीति में कैसे आई। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी माधवी लता के 'आप की अदालत' के एपिसोड की तारीफ की है।
राजनीति में कैसे आईं माधवी लता? अब खुद किया खुलासा
राजनीति में कैसे आईं? इस सवाल के जवाब में माधवी लता ने कहा,
'सर, जितने ताज्जुब आप हैं, उतनी ही ताज्जुब मैं भी हूं। आप सब लोग देख रहे होंगे, जब लोकसभा के नामों की घोषणा हो रही थी, टीवी में, चैनल में, मैं भी आप ही लोगों के साथ देख रही थी...मेरे पति और बच्चों के साथ बैठकर। स्क्रोल में मेरा नाम आ रहा था और मेरा नाम बोल रहे थे...मुझे समझ में नहीं आया, वो मेरा ही नाम है ना। मुझे बस इतना ही पता है, इससे ज्यादा मैं नहीं जानती हूं।'
माधवी लता बोलीं- 'PM मोदी इस युग के महायोगी हैं...'
माधवी ने आगे कहा, ''मैं भाग्यशाली होती, अगर टिकट मिलने से पहले मुझे मोदी जी (पीएम नरेंद्र मोदी) का दर्शन हो जाता। मुझे उनका दर्शन नहीं हुआ साहब, मैंने उनको नहीं देखा है। ये टिकट मिलने से मुझे बहुत खुशी है...क्योंकि इसी कारण मुझे उनका दर्शन हो गया। इस युग के महायोगी हैं वो...।''

उन्होंने आगे कहा, ''बिना मुझे देख, बिना मुझे जाने-पहचाने सिर्फ मेरा काम देखकर, मेरा 20 सालों का समाजसेवा देखकर, मैं एक हजार फ्री डिलीवरी पूरे हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र को 8-9 महीने पहले ही वादा किया था।''

'क्या बताऊं मोदी भाई के बारे में, वो दिल्ली में बैठकर..सिर्फ मेरा काम देखें...'
माधवी ने आगे कहा, ''क्या बताऊं मोदी भाई के बारे में, वो दिल्ली में बैठकर मुझे देखे नहीं, सिर्फ मेरे काम के बारे में जाने, और उनका लगा कि ये लड़ सकती है, औवेसी से और उन्होंने टिकट दे दिया। अभी बताइए...इससे अच्छा ट्रांसपेरेंट पॉलिटिक्स क्या हो सकता है।''

PM मोदी ने की माधवी लता की तारीफ, देश के वरिष्ठ पत्रकार ने कहा- 'Flower नहीं Fire है'
माधवी लता के आप की अदालत के एपिसोड को पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से देखने की गुजारिश की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने माधवी लता के इस इंटरव्यू को शानदार बताया है।
वहीं देश के वरिष्ठ पत्रकार और आप की अदालत के होस्ट रजत शर्मा ने माधवी लता को 'Flower नहीं Fire'कहा है। जिसका जवाब देते हुए माधवी लता ने भी कहा था कि, 'रजत शर्मा जी आपके तीखे सवालों का जवाब देने के लिए Flower नहीं Fire ही बनना पड़ता है। भाग्यनगर की जनता पिछले 35-40 सालों से AIMIM का जंगलराज झेल रही है और इस बार यहां की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। इस बार AIMIM, कांग्रेस, बीआरएस का सीक्रेट घटबंधन हारेगा।'












Click it and Unblock the Notifications