जया और धनखड़ के बीच संसद में कैसे शुरू हुआ विवाद, कौन हैं घनश्याम तिवाड़ी

Jaya Bachchan Jagdeep Dhankhar Hot Talk: राज्यसभा में शुक्रवार 09 अगस्त उस वक्त हंगामा हो गया, जब समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने सभापति की टोन पर सवाल उठाए। इस दौरान सभापति जगदीप धनखड़ और जया बच्चन के बीच तीखी बहस भी हुई।

मगर, इस हंगामे की शुरूआत तब हुई भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद घनश्याम तिवाड़ी के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर की गई टिप्पणी का जिक्र उठा। दरअसल, कांग्रेस के सांसद जयराम रमेश ने सभापति जगदीप धनखड़ से घनश्याम तिवाड़ी के पुराने बयान का जिक्र किया।

Jaya Bachchan

उन्होंने कहा कि तिवाड़ी ने जो खड़गे के बारे में कहा गया था वह बेहद आपत्तिजनक थी। जयराम रमेश की इस बात का जवाब देते हुए सभापति धनखड़ ने कहा कि इस मामले को लेकर खड़गे और तिवाड़ी से उनकी बातचीत हुई है। सभापति ने कहा कि तिवाड़ी ने जो कुछ कहा है वह संस्कृत भाषा में था, वह सिर्फ खड़गे की तारीफ कर रहे थे।

सभापति ने कहा कि दोनों मेरे चैंबर में आए थे और एक-एक चीज पर नजर डाली गई। घनश्याम तिवाड़ी ने कहा था कि अगर मैंने कुछ भी आपत्तिजनक कहा तो मैं माफी मांगने के लिए तैयार हूं। इस दौरान विपक्ष के राज्यसभा सांसद भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी की ओर से विपक्ष के नेता के बारे में की गई टिप्पणी को हटाने की मांग कर रहे थे।

इस बीच सपा सांसद जया बच्चन ने सभापति जगदीप धनखड़ की टिप्पणी के लहजे पर सवाल उठाया। जिसपर सभापति जगदीप धनखड़ भड़क गए और जया बच्चन को मर्यादित आचरण की नसीहत तक दे डाली। दरअसल, जगदीप धनखड़ ने जया बच्चन को अपनी बात रखने के लिए कहा, तो उन्होंने जया अमिताभ बच्चन कहकर संबोधित किया।

इस बात पर जय बच्चन भड़क गई और उन्होंने 'जया अमिताभ बच्चन' कहे जाने पर आपत्ति जताई। इतना ही नहीं, जय बच्चन ने सभापति धनखड़ से कहा कि आपकी टोन सही नहीं है। इसके बाद धनखड़ भड़क गए और दोनों के बीच बहस शुरू गई। इस दौरान सभापति ने उन्हें मर्यादित आचरण की नसीहत दी।

वहीं, जय बच्चन ने कहा, 'मैं एक कलाकार हूं, बॉडी लैंगुएज समझती हूं...एक्प्रेशन समझती हूं।' मुझे माफ करिएगा लेकिन आपकी टोन जो है, वह ठीक नहीं है। सभापति और जया बच्चन के बीच हुई बहस के बाद राज्यसभा में हंगामा हो गया। तो वहीं, विपक्षी सदस्यों ने 'दादागीरी नहीं चलेगी' के नारे लगाते हुए वॉकआउट कर दिया।

कौन हैं घनश्याम तिवाड़ी?
घनश्याम तिवाड़ी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हैं। घनश्याम तिवाड़ी राजस्थान में बीजेपी की कई सरकारों में विधि और संसदीय कार्य मंत्री, शिक्षा, ऊर्जा और अन्य कई विभागों के मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने मोरक्को में UNA की ओर से आयोजित बैठक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+