Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ex-BF पर लगा था एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की मौत का आरोप, जानिए 4 साल बाद अब कैसी है राहुल की लाइफ

मुंबई। 'बालिका वधू' फेम दिवंगत टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की खुदकुशी को चार साल से अधिक समय बीत चुका है। प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल, 2016 को इस दुनिया से अलविदा कहा था। एक्ट्रेस के निधन के समय उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह काफी सुर्खियों में रहे थे, उन्हें जांच का सामना भी करना पड़ा और कानूनी कार्रवाई भी हुई। हालांकि प्रत्यूषा के जाने के बाद अब राहुल राज अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। साल 2018 में उन्होंने अभिनेत्री सलोनी शर्मा से शादी कर ली थी। हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बातचीत की।

अच्छी लाइफ के लिए कर रहा हूं संघर्ष

अच्छी लाइफ के लिए कर रहा हूं संघर्ष

अपने एक इंटरव्यू में राहुल राज ने खुलासा किया कि दिवंगत अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी को खोने के गम से अब वह आगे बढ़ना चाहते हैं। वह खुद का एक परिवार भी शुरू करना चाहते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राहुल ने कहा, 'किसी और की तरह मैं भी एक खुशहाल जीवन जीना चाहता हूं। मैं भी अपने दुखों को दूर करना चाहता हूं और अच्छी यादों के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं। कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में दर्द और दुख नहीं चाहता। शादी को दो साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी परिवार शुरू करने के लिए सही समय का इंतजार कर रहा हूं।'

माता-पिता और पत्नी को है उम्मीद

माता-पिता और पत्नी को है उम्मीद

राहुल ने कहा, मेरे माता-पिता और पत्नी को मुझसे बहुत उम्मीद है। और मैं उन्हें खुश रखना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने मेरे कठिन समय में मेरा साथ दिया, उन्होंने मुझपर भरोसा किया। प्रत्यूषा के बाद, मेरा जीवन टीवी शो की कहानी की तरह हो गया। मैं आज भी अपनी लाइफ में खुश रहने के लिए संघर्ष कर रहा हूं। जैसे-जैसे अब मैं इन सब से बाहर निकल रहा हूं तो मुझे एहसास होता है कि मेरे परिवार और पत्नी ने इस दर्द में मेरा कितना साथ दिया।

काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता के बयान पर दी प्रतिक्रिया

काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता के बयान पर दी प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि इससे पहले काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता ने दावा किया था कि प्रत्यूषा ने राहुल के बारे में शिकायत की थी कि वह उनका शारीरिक शोषण करता था। इस बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा, 'मुझे उस दिन का इंजतार है जब उन्हें अपने किए की सजा मिलेगी। उन्होंने अपने फायदे के लिए स्थिति का गलत फायदा उठाया।' गौरतलब है कि प्रत्यूषा ने 2010 में टीवी सीरीयल बालिका वधु से प्रसिद्धि हासिल की थी, 1 अप्रैल 2016 को मुंबई के गोरेगांव में वह अपने घर पर पंखे से लटकी पाई गईं।

राहुल राज ने प्रत्यूषा के माता-पिता पर मढ़ा था आरोप

राहुल राज ने प्रत्यूषा के माता-पिता पर मढ़ा था आरोप

प्रत्यूषा के माता-पिता ने अपनी शिकायत में राहुल राज के खिलाफ लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए उनकी बेटी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में मुंबई के डिंडोशी सेशन कोर्ट में उन्होंने अग्रीम जमानत की अर्जी दी और दावा किया कि अभिनेत्री के माता-पिता ने उनके नाम पर भारी कर्ज लिया था, जिसका भुगतान करने में असमर्थ होने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: राहुल वैद्य की टी-शर्ट रुबीना से हुई मैच, लोगों ने पूछा- उधार ली या फिर चुराई?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+