Rafale: चीनी सीमा पर कैसा है राफेल का प्रदर्शन? इकलौती महिला राफेल फाइटर पायलट शिवांगी सिंह ने दिया ये जवाब
Rafale: चीनी सीमा पर जारी गतिरोध के बीच राफेल के प्रदर्शन पर पूछने पर शिवांगी सिंह ने बताया कि हमने सभी मिशनों को बेहद आसानी से अंजाम दिया।

Rafale: भारत के उत्तरी सीमाओं पर चीन के साथ गतिरोध जारी है। इस बीच भारतीय वायुसेना की पहली और एकमात्र महिला राफेल फाइटर पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने ऊंचाई वाले इलाके में अपने विमान के प्रदर्शन की तारीफ की। फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने एएनआई को बताया कि हमने उस क्षेत्र में उड़ान भरी है और हमें सौंपे गए सभी मिशनों को बेहद आसानी से अंजाम दिया है।
उनसे पूर्वी लद्दाख और एलएसी के साथ अन्य क्षेत्रों में चीन के साथ चल रहे गतिरोध में राफेल के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया था। शिवांगी सिंह ने फ्रांस में फ्रांसीसी अभ्यास ओरियन में भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व किया। जहां अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस सहित कई अन्य प्रमुख वायु सेनाओं की वायु सेना के साथ-साथ कई अन्य उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सेनाएं भी शामिल थीं।
बहुराष्ट्रीय अभ्यास ओरियन में उनकी भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह एक शानदार अनुभव था जहां मुझे विभिन्न देशों के लड़ाकू पायलटों से मिलने का अवसर मिला। शिवांगी सिंह ने कहा कि भारतीय पायलटों ने उस वातावरण के बारे में सीखा जिसमें दूसरे देश उड़ान भरते हैं और भारतीय पायलट कैसे उड़ान भरते हैं।
नीचे देखिए, राफेल उड़ाने के अनुभव बताते VIDEO--
फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी ने कहा कि उन्हें अन्य भाग लेने वाले देशों की महिला पायलटों के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिला। चीन के साथ गतिरोध शुरू होने के कुछ महीने बाद ही भारतीय वायु सेना ने राफेल लड़ाकू विमान 2020 को शामिल कर लिया था। भारत ने 60000 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे के लिए जिन 36 विमानों का अनुबंध किया था, वे सभी आ चुके हैं।
सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाले अधिकारीफ्लाइट लेफ्टिनेंट जेवियर ने बताया, हम सभी को सीखने का एक बड़ा अनुभव मिला, हमने दुनिया भर में अपनाई जा रही रणनीति और सर्वोत्तम अभ्यासों को सीखा... अभ्यास के कुछ हिस्सों में भारतीय पायलटों का प्रदर्शन बराबर या उससे भी बेहतर था..."
बता दें कि भारतीय दल फ्रांस में बहुराष्ट्रीय वॉरगेम एक्सरसाइज ओरियन में भाग लेने गया था। इसमें भारतीय वायु सेना की टीम राफेल फाइटर जेट ते साथ शरीक हुई।
यह भी पढ़ें- Rafale New Version: राफेल लड़ाकू विमान का नया और खतरनाक वर्जन लॉन्च, क्या है खासियत?












Click it and Unblock the Notifications