Rafale New Version: राफेल लड़ाकू विमान का नया और खतरनाक वर्जन लॉन्च, क्या है खासियत?
Rafale फाइटर जेट का नया वर्जन लॉन्च हो गया है। इसमें नया रडार और मिसाइल सिस्टम लगाया गया है।

फ्रांस में लड़ाकू विमान का निर्माण करने वाली कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने राफेल विमान के नए वर्जन को लॉन्च कर दिया है। भारत भी दसॉल्ट का ग्राहक है, जिसके तहत उसने 36 राफेल विमान हासिल किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए वर्जन को फ्रांसीसी वायुसेना ने पिछले महीने अपने खेमे में शामिल कर लिया। इसका नाम Rafale F4.1 रखा गया है, जो पुराने वाले से ज्यादा हाईटेक है। इसकी कई कमियों को भी कंपनी ने पूरी तरह से दूर कर दिया।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक दसाल्ट ने राफेल के रडार सिस्टम को और ज्यादा अपग्रेड कर दिया है। अब वो तेजी से दुश्मन के जहाज की पहचान कर उस पर हमला कर पाएगा। इसके अलावा पायलट को हेलमेट माउंटेड डिस्प्ले मिलेगा, जिससे वो आसानी से विमान को उड़ा सकेंगे।
वहीं हवा से जमीन पर मार करने के लिए आर्मेमेंट एयर-सोल मॉड्यूलेयर (AASM) मिसाइल काफी अच्छी मानी जाती है। राफेल के नए वर्जन में इसका भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ये मिसाइल एक हजार किलोग्राम की होती है।
एक्सपर्ट्स ने आगे बताया कि फ्रांस ने नए वर्जन में इंफ्रारेड सर्च एंड ट्रैक सिस्टम लगाया है। इसकी मदद से पायलट खोजी अभियान को अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा आसानी से दुश्मन के विमान को ट्रैक कर सकते हैं। कहा जाता है कि इंफ्रारेड सर्च एंड ट्रैक सिस्टम से दुश्मन का बचना नामुमकिन है।

वैसे तो जमीन और नौसेना से युद्धपोत के लिए अलग-अलग तरह के जहाजों की जरूरत पड़ती है, लेकिन Rafale F4.1 के आने से ये समस्य पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। ये जमीन के साथ ही एयरक्राफ्ट कैरियर से भी आसानी से लैंडिंग और टेकऑफ कर सकता है।
कितनी है रफ्तार?
फाइटर जेट के लिए सबसे ज्यादा माइने रफ्तार रखती है। फ्रांस के मुताबिक नए वर्जन की रफ्तार 1912 किलोमीटर प्रतिघंटा है, जबकि इसकी रेंज 3700 किलोमीटर है। ये विमान आराम से 52 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है।
कितने हथियार लगेंगे?
राफेल के नए 14 प्वाइंट दिए गए हैं, जिसमें अलग-अलग हथियार लगाए जा सकते हैं। इसमें हवा से हवा में मार करने के लिए तीन और हवा से जमीन पर मार करने के लिए 6 हाईटेक मिसाइलें लगाई जा सकती हैं। इसके अलावा GIAT 30 ऑटोकैनन लगी है, जो 125 राउंड प्रति मिनट से गोलियों की बरसात करती है।












Click it and Unblock the Notifications