आईएसआईएस से भारत को बचाएगा जिगरी दोस्‍त रूस

नई दिल्‍ली। जैसे-जैसे भारत पर खतरा बढ़ रहा है वैसे ही वैसे अब भारत ने अपने दोस्‍तों और रणनीतिक साझीदारों के साथ इससे निबटने के उपायों पर भी चर्चा करना शुरू कर दिया है। पहले यूएई और फिर जापान के बाद अब भारत ने इस मसले पर अपने पुराने साथी रूस की ओर रुख किया है। अब भारत को आईएसआईएस से निबटने में अपने इस दोस्‍त से भी मदद मिलेगी।

11-modi-putin-latest

आईएसआईएस के खतरों से निबटने के लिए सरकार की ओर से कई तरह की मीटिंग हो चुकी हैं जिसकी अध्‍यक्षता खुद राजनाथ सिंह ने की है।

लश्‍कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा की ओर से भारत के लिए पैदा हो रहे ऑनलाइन खतरों से निबटने के लिए भारत ने अमेरिका की मदद ली लेकिन कोई खास फायदा नहीं हो सका।

ऐसे में अब भारत ने अपने इस जिगरी दोस्‍त की ओर उम्‍मीद से हाथ बढ़ाया है। रूस के आतंरिक मामलों के मंत्री व्‍लादीमिर कोलोकोलत्‍सेव की टीम की ओर से भी भारत को इस संगठन के खतरों से बचाने का वादा किया गया है।

कैसे भारत की मदद करेगा पुराना दोस्‍त रूस

  • रूस भारत को टेक्निकल मदद देगा और साथ ही इंटरनेट की गतिविधियों पर भी नजर रखेगा।
  • रूस दुनिया का वह देश है जिसके पास सर्वश्रेष्‍ठ साइबर आर्मी है।
  • भारत और रूस आईएसआईएस के हर कदम के बारे में रीयल टाइम इंटेलीजेंस साझा करेंगे।
  • हर घंटे हर बात पर नजर रखी जाएगी कि आखिरकार इंटरनेट पर युवा इसके बारे में क्‍या बात कर रहे हैं।
  • यूएई ने हाल ही में आईएसआईएस के साथ हमदर्दी रखने वाले युवाओं की जानकारी भारत को दी है।
  • रूस भी इसी तरह से मगर एक बड़े स्‍तर पर भारत को आगाह करेगा।
  • भारत ने आईएसआईएस से निबटने के लिए ऑपरेशन चक्रव्‍यूह को लांच किया है।
  • भारत की ओर से रूस को हर तरह की जानकारी देने का वादा किया गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+