दिल्ली पुलिस ने FBI टीम से पूछा...कैसे हुई सुनंदा पुष्कर की मौत?
नई दिल्ली। रहस्यों के मकड़जाल में उलझे सुनंदा मर्डर केस में एक नयी बात निकलकर सामने आयी है। खबर है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम ने अमेरिका में FBI अफसरों से मुलाकात की है और सुनंदा की मौत की असल वजह जानने की कोशिश की है।
दिल्ली पुलिस ने एफबीआई से कहा है कि वो सुनंदा की मौत का कारण खोजने में मदद करे। मालूम हो कि शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर दो साल पहले दिल्ली के लग्जरी होटल में मृत पायी गई थीं लेकिन पिछले साल जनवरी में दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर की मौत को हत्या करार दिया था। जिसके बाद एक नये सिरे से इस मामले की जांच शुरू हुई है।
इस मामले में मार्च में एसआईटी ने पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से पूछताछ की थी। आपको बता दें कि मेहर फरवरी में इंडिया आयी थीं। गौरतलब है कि सुनंदा की मित्र नलिनी सिंह ने आरोप लगाया है कि शशि थरूर की मेहर से काफी करीबी रिश्ते थे जिसके कारण सुनंदा काफी डिप्रेशन में थी जो कि उनकी मौत की वजह बना। फिलहाल हर बात जांच के घेरे में है, जिसके बारे में निश्चित तौर पर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।













Click it and Unblock the Notifications