सिक्किम में कैसे सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बन गई भाजपा?
नई दिल्ली। अप्रैल में हुए सिक्किम विधानसभा चुनाव में भाजपा एक सीट भी नहीं जीत पाई थी। भाजपा को महज 1.62 प्रतिशत वोट मिले थे। वहां की मजबूत पार्टी एसडीएफ को इस चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 17 सीटें हासिल करते हुए हराया था। बीजेपी सिक्किम में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही थी, लेकिन उसे कोई कामयाबी नहीं मिली थी। अब बीजेपी को सिक्किम में भी राजनीतिक जमीन मिलते हुए दिख रही है।

ऐसा कैसे हुआ
हालिया घटनाक्रम में सिक्किम में 25 सालों तक शासन करने वाली सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के 10 विधायक पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए। जिसके बाद एसडीएफ़ में अब इसके मुखिया पवन चामलिंग और दो अन्य विधायक रह गए हैं। जिससे अब बीजेपी संख्या में 10 हो गई है, और साथ ही वहां की मुख्य विपक्षी पार्टी भी। यह ध्यान देने की बात है कि साल 2016 में पूर्वोत्तर में जब बीजेपी कांग्रेस विरोधी गठबंधन बनाने की कोशिश में लगी हुई थी तब बीजेपी की कोशिशों में साथ देने वाले सहयोगी में चामलिंग ही प्रमुख थे। लेकिन हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन करने के प्रस्ताव को उन्होंने ख़ारिज कर दिया था।

दल-बदल विरोधी कानून
एसडीएफ के विधायकों के बीजेपी में शामिल होने पर दल-बदल विरोधी कानून की चर्चा भी हो रही है। इस पर बीजेपी महासचिव राम माधव ने कहा है कि उनकी पार्टी में शामिल होने वाले विधायकों पर दल-बदल विरोधी कानून लागू नहीं होगा क्योंकि दो तिहाई से अधिक विधायकों ने पार्टी छोड़ा है और उनकी पार्टी में शामिल होने का निर्णय किया है। वैसे दल-बदल विरोधी कानून भी यही कहता है कि अगर किसी पार्टी के निर्वाचित दो तिहाई सदस्य एक साथ पार्टी छोड़ते हैं तो उनपर यह कानून लागू नहीं होगा।

सिक्किम में दल-बदल का इतिहास
सिक्किम में विधायकों का इस तरह दल बदल करना कोई नई बात नहीं है। ऐसा होता रहा है। सिक्किम के स्थानीय पार्टियों का राष्ट्रीय पार्टियों के साथ जाने का सिलसिला बहुत पुराना है। जब सिक्किम का भारत में विलय हुआ तो राज्य के पहले मुख्यमंत्री काज़ी लेंडुप दोरजी बने थे। उन्होंने अपनी पार्टी सिक्किम नेशनल कांग्रेस का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय कर दिया था। साल 1977 में जब केंद्र में जनता पार्टी की सरकार बनी थी तो उनकी पार्टी ने फिर पाला बदला और जनता पार्टी के साथ हो गई थी। लेकिन 1994 में एसडीएफ़ के सत्ता में आने से राष्ट्रीय पार्टियों की राज्य की राजनीति में अहमियत लगभग ख़त्म हो गई है। पिछले चार साल को ही देखें तो सिक्किम में ये दूसरी बार है जब बड़ी संख्या में विधायकों ने दल बदल किया है। साल 2015 में एसकेएम के सात विधायक तत्कालीन सत्तारूढ़ पार्टी एसडीएफ में शामिल हो गए थे।
हालांकि काफ़ी पहले से ही ऐसी चर्चा थी कि एसडीएफ के एमएलए बीजेपी में जा सकते हैं। लेकिन पुख्ता कुछ नहीं था। अब जब सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं तो सिक्किम में भाजपा रातोंरात शून्य से 10 तक जा पहुंची है।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications