इलाज के बिल में डिस्काउंट देने के नाम पर महिला को दिया आपत्तिजनक ऑफर
महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह डिस्काउंट के लिए राव के पास पहुंची तो उसने उसे डेट पर चलने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी कहा
मुंबई। 24 साल की एक महिला ने हिंदुजा अस्पताल के कर्मचारी पर भाई के इलाज के बदले सेक्सुअल फेवर मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर माहिम पुलिस ने आरोपी राजेश राव (50) के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शख्स अस्पताल के बोर्ड का सचिव बताया जा रहा है।

अस्पताल में डिस्काउंट स्कीम के लिए किया था संपर्क
पुलिस के मुताबिक, शिकायत करने वाली महिला का भाई एक हादसे का ठिकार हो गया था और 20 फरवरी को उसे हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों बाद जब वह डिस्चार्ज होने वाला था तो महिला को पता चला कि अस्पताल में कोई डिस्काउंट स्कीम भी चलती है। इसके लिए उसने राव से संपर्क किया था जो कि इस काम को देखता है। READ ALSO: तीन साल की बेटी से बाप ने दोस्त के साथ मिलकर की दरिंदगी, कोर्ट ने ठहराया दोषी
डिस्काउंट के नाम पर कहा ये सब
महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह डिस्काउंट के लिए राव के पास पहुंची तो उसने उसे डेट पर चलने के लिए कहा। महिला ने आरोप लगाया कि राव ने उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी कहा और उसके बदले में इलाज के बिल को कम करने की बात कही। डीसीपी परमजीत दहिया ने कहा, 'अब तक हमने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं, जांच की जारी है।' READ ALSO: शराब के नशे में महिला टीचर ने बार के बाउंसर से ये क्या किया?
अस्पताल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि वह जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रहा है। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि वह किसी भी तरह से गलत हरकतें बर्दाश्त नहीं करेगा।












Click it and Unblock the Notifications