केरल में भीषण हादसा: कार से टक्कर के बाद चर्च की दीवार से टकराई बस, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
कार और बस की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस चर्च के दीवार से जा टकराई। बस और कार दोनों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Bus Car Collision in Kerla: दुर्घटना कब, किसे और कहां हो जाए कोई कह नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला केरल से सामने आया है। यहां एक बस और कार की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस कहीं, और कार कहीं और जा पहुंची। बस और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। लेकिन यह हादसा ऐसे हुआ कि कुछ पता नहीं चला।
एक तरफ से बस आ रही थी, वहीं दूसरी तरफ से कार जा रही थी। कार भी अपनी लाइन से जा रही थी, और बस भी अपने लेन से आ रही थी। इस बीच कार बीच में आकर सीधे बस से जा भिरी। कार क्षतिग्रस्त होते ही बायीं तरफ जा पहुंची। बस अनियंत्रित होकर चर्च के एक दीवार से जा टकराई। दीवार और उसके खंभे बस पर जा गिरे। इससे कई यात्री घायल हो गए।
Recommended Video

यह हादसा के पठानमथिट्टा जिले के किझावल्लोर के पास शनिवार को हुआ है। जहां केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस एक कार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। सभी घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं, एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया था। आयरन से भरी ट्रक से कार टकराने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए थे। घटना डोंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मरकाटोला की है। हादसा इतना भीषण था कि कार के चीथड़े उड़ गए और शव भी क्षत-विक्षत हो गए थे।
इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले में दल्लीराजहरा मार्ग के डौंडी थाना क्षेत्र के मरकाटोला में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने बालोद जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना में घायल व्यक्ति को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए थे।
यह भी पढ़ें- 'पानी पीने के लिए न करें प्यास का इंतजार...,' बढ़ते तापमान के बीच केरल सरकार ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी












Click it and Unblock the Notifications