'पानी पीने के लिए न करें प्यास का इंतजार...,' बढ़ते तापमान के बीच केरल सरकार ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी
केरल में बढ़ते तापमान के बीच स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। गर्मियों में लोगों को किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए इसको लेकर एक विस्तृत एडवाइजरी जारी कर दी है।

Kerala: केरल सरकार ने शुक्रवार को दक्षिणी राज्य (Southern state) में पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान को लेकर एक हेल्थ एडवाइजरी (Health advisory) जारी की है, जिसके जरिए सरकार ने लोगों को गर्मियों में बहुत सावधानी बरतने की बात कही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने लू लगने और अन्य बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए सलाह जारी की है।
हीट इंडेक्स रिपोर्ट के बाद सरकार ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी
राज्य के स्वास्थ्य विभाग का यह कदम केएसडीएमए की हीट इंडेक्स रिपोर्ट के एक दिन बाद आया है, जिसमें केरल के कई हिस्सों में अत्यधिक 'तापमान जैसा महसूस होता है' दिखाया गया है। यहां मीडियाकर्मियों से बात करते हुए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (Kerala Health Minister Veena George) ने कहा कि केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने पहले ही लोगों को बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में एक विस्तृत एडवाइजरी जारी कर दी है।
गर्मी से बचने के लिए नियमित अंतराल पर पानी पिएं
मंत्री ने कहा कि, 'गर्मी का मौसम है और किसी को भी पानी पीने के लिए प्यास लगने का इंतजार नहीं करना चाहिए। नियमित अंतराल पर पानी पिएं और सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच सीधे धूप में जाने से बचें।' उन्होंने कहा कि केएसडीएमए ने इन घंटों के बीच सभी बाहरी कामों पर प्रतिबंध लगा दिया है और कहा कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए और सीधे धूप में जाने से बचना चाहिए।
असहज महसूस होने पर तुरंत लें डॉक्टर की सलाह
जॉर्ज ने बताया कि राज्य में इन्फ्लूएंजा और चिकन पॉक्स के कुछ मामले बढ़ने की खबरें हैं। मलप्पुरम जिले में जलजनित बीमारी हैजा के 11 मामले सामने आने से सरकार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उसने कहा कि वायुमंडलीय तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, और इससे बहुत तेजी से डिहाइड्रेशन हो सकता है। ऐसे में अगर कोई असहज महसूस कर रहा है तो तत्काल डॉक्टर की सलाह लें।












Click it and Unblock the Notifications