कोर्ट में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही हनीप्रीत, जानिए क्या कहा जज से
Recommended Video

नई दिल्ली। राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा को बुधवार को पंचकूला की कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 6 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस ने कोर्ट से हनीप्रीत की 14 दिनों की रिमांड की थी। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक कोर्ट में पेशी के दौरान हनीप्रीत भावुक हो गई। वो जज के सामने हाथ जोड़कर रो पड़ी और खुद को निर्दोष बताया।

हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्या ने कहा, "पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। हमने इसका विरोध किया। कोर्ट ने केवल 6 दिन की पुलिस रिमांड दी है। पुलिस ने रिमांड के लिए स्पेसिफिक कारण नहीं दिया था।'' डेरा के एक और वकील ने बताया, "हनीप्रीत कोर्ट में रोते हुए बोली मैं निर्दोष हूं और डेरा की सच्ची फॉलोअर हूं। मैंने हमेशा ही इंसानियत से जुड़े काम किए हैं।"
वकील के मुताबिक कोर्ट में हनीप्रीत ने राम रहीम से रिश्तों को पवित्र बताया। उसने कहा कि हमारा रिश्ता बाप-बेटी का है और उसी तरह पवित्र है। आपको बता दें कि राम रहीम की सजा पर फैसले से पहले पंचकूला में जो हिंसा भड़की थी उसको भड़काने के पीछे हनीप्रीत का हाथ होने का आरोप है। उसपर देशद्रोह का भी केस दर्ज है।
जानकारी के मुताबिक, भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पंचकूला सेक्टर 23 की चंडी मंडी थाने से पुलिस हनीप्रीत को लेकर कोर्ट पहुंची। थाने से कोर्ट पहुंचने में करीब 6-7 मिनट का समय लगा। कोर्ट पहुंचने के बाद सुनवाई करीब 40 मिनट तक चली।












Click it and Unblock the Notifications